बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
29-Apr-2023 12:59 PM
By First Bihar
DESK: आगामी 10 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है। जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है सियासी सरगर्मी तेज होती जा रही है। सभी दलों ने चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के लिए अपना पूरा जोर लगा दिया है। सत्ता में वापसी को लेकर बीजेपी की ताबड़तोड़ रैलियां हो रही हैं। शनिवार को बीदर के हुमनाबाद में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस पर खूब बरसे।
सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्होंने (कांग्रेस) मुझे 91 बार गाली दी लेकिन हर बार जनता ने उन्हें नकार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर उस व्यक्ति से नफरत करती है जो सामान्य मानवी की बात करता है, जो उनके भ्रष्टाचार को सामने लाता है और जो उनकी स्वार्थ भरी राजनीति पर प्रहार करता है। बड़े से बड़े महापुरुष उनकी गालियों के शिकार हुए हैं।
उन्होंने कहा कि गाली खाने वालों में वे अकेले नहीं हैं बल्कि उन्होंने देश के महापुरुषों तक को गालियां दी, लेकिन मैं इसे उपहार मानता हूं। कांग्रेस को जितनी गालिया देनी है देती रहे लेकिन जनता के लिए काम करता रहूंगा। पीएम मोदी ने कहा कि जनता के समर्थन से उनकी गालियां मिट्टी में मिल जाएंगी। कर्नाटक के विकास के लिए राज्य में पूर्ण बहुमत की स्थायी सरकार चाहिए। बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए 10 मई वोटिंग होगी जबकि 13 मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...