Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम Bihar weather : बिहार में ईद के दिन आफत की बारिश, गरज-तड़क और ओले – 4 लोगों की मौत बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश बिहार में शराबबंदी कानून का माखौल उड़ा रही खाकी, दारोगा का शराब के साथ वीडियो वायरल; जांच के आदेश निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी निशांत को ही सीएम बनाना होता तो BJP नीतीश को जबरदस्ती राज्यसभा क्यों भेजती? JDU कार्यकर्ताओं की मांग पर बोले मुकेश सहनी
17-Jan-2024 10:55 AM
By First Bihar
DESK : अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह स्थल में तैनात किए जाने वाले पुलिस अधिकारियों व जवानों के लिए विशेष ड्रेस कोड लागू किया गया है। वहां तैनात किए जा रहे पुलिस अधिकारी व जवान खाकी की बजाय कोट-पैंट पहने दिखेंगे। यह नियम इस वजह से लागू किया गया है ताकि समारोह स्थल के अंदर अतिथियों को ज्यादा पुलिस बल की मौजूदगी का अहसास न हो, इसके लिए यह व्यवस्था की जा रही है।
वहीं, समारोह में देश व विदेश से आने वाले अतिथियों से बातचीत के लिए अलग-अलग भाषा बोलने वाले आईपीएस अधिकारियों की भी तैनाती की जा रही है। इन 570 अधिकारियों व जवानों को एनएसजी सहित अन्य सुरक्षा एजेंसीज ने प्रशिक्षण दिया है।
डीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि समारोह में विभिन्न प्रदेशों सहित कई देशों से अतिथियों को बुलाया गया है। इन्हें भाषा को लेकर कोई परेशानी न हो इसके लिए उनकी भाषा आसानी के समझने वाले प्रशिक्षु आइपीएस अधिकारियों को तैनात किया जा रहा है। इनमें उन अधिकारियों को वरीयता दी गई है जो हिंदी व अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषाओं को बोल व समझ सकते हैं।
उन्होंने बताया कि धरती, आकाश और जल हर तरफ से सुरक्षा व्यवस्था के लिए आधुनिक तकनीकों के साथ जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही जमीन के अंदर से भी किसी प्रकार के संभावित हमले को नाकाम करने के लिए पुलिस ने एंटी माइंस ड्रोन की तैनाती की है। इसके साथ ही प्रदेश में पहली बार डबल लेयर वीआइपी सुरक्षा के लिए पुलिस ने 105 टीमों का गठन किया है।
बताया जा रहा है कि, अयोध्या व लोकसभा चुनाव में होने वाले वीवीआइपी व वीआइपी मूवमेंट के मद्देनजर तैयार की गई टीमों में 570 अधिकारियों व जवानों को शामिल किया गया है। सुरक्षा घेरा प्रदान करने वाली 45 टीमों में 45 उपाधीक्षक और 225 पुलिस निरीक्षकों को शामिल किया गया है। चेकिंग करने वाली 60 टीमों में 60 उपनिरीक्षक,120 मुख्य आरक्षी तथा 120 महिला मुख्य आरक्षियों को शामिल किया गया है। वहीं, कम दूरी में मार करने वाले हथियारों से लैस इन जवानों को विशेष क्यू आर कोड वाले डिजीटल स्मार्ट आइडी कार्ड जारी किए गए हैं।
उधर, इन कार्डों में इनके नाम,पता, पद, तैनाती, फोन नंबर के अलावा ब्लड ग्रुप व फोटो उपलब्ध रहेंगे। इनकी ड्यूटी की सारी जानकारी भी इसी कार्ड में रहेगी। अपर पुलिस महानिदेशक रघुबीर लाल, पुलिस उप महानिरीक्षक सुरक्षा वीके सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा असित श्रीवास्तव ने भी इन्हें प्रशिक्षण दिया है। मंगलवार को प्रशिक्षण समाप्त होने पर डीजीपी विजय कुमार ने सभी को बधाई दी।