ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा BIHAR NEWS : इस दिन से खुलेगा बिहार का फेमस वॉटरफॉल, गर्मियों में टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा; जारी हुआ आदेश BIHAR NEWS : नीतीश कुमार फिर संभालेंगे कमान! आज दाखिल होगा नामांकन, दिल्ली में मौजूद रहेंगे यह बड़े नेता अब गांव के बच्चे बनेंगे डिजिटल चैंपियन! सरकारी स्कूल में शुरू होगा यह ख़ास कोर्स; शिक्षा विभाग ने जारी किया लेटर Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित?

Home / news / प्राण प्रतिष्ठा से पहले जेडीयू में भगदड़: प्रमुख नेता ने राम का नाम...

प्राण प्रतिष्ठा से पहले जेडीयू में भगदड़: प्रमुख नेता ने राम का नाम लेकर छोड़ी पार्टी की सदस्यता और पद

22-Jan-2024 10:01 AM

By First Bihar

PATNA : अयोध्या में आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, लेकिन उससे पहले बिहार में जेडीयू को बड़ा झटका लगा है. पार्टी के एक प्रमुख नेता ने राम का नाम लेकर जेडीयू को अलविदा कह दिया है. उन्होंने अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है.

प्रवक्ता डॉ सुनील ने दिया इस्तीफा

जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता और पटना के मशहूर नेत्र चिकित्सक डॉ सुनील कुमार सिंह ने पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता औऱ प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है. डॉ सुनील ने अपना इस्तीफा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को भेज दिया है.  अपने इस्तीफे की जानकारी देते हुए डॉ सुनील कुमार सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है

news image

“आज पूरा भारतवर्ष राममय है. जय श्री राम के उद्घोष से, गीत-संगीत से सर्वत्र हर्षोल्लास है. जिनके नाम के जयकारे मात्र से हम भारतवासी स्वयं को धन्य अनुभव कर रहे है. मैं अकिंचन भी उन प्रभु श्री राम के समक्ष नतमस्तक हूँ. आज के पावन दिन प्रभु श्री राम जी के आदर्शो का अनुसरण करते हुए प्रभु श्री राम जी के आदेश से मैं अपनी जदयू की प्राथमिक सदस्यता एवं प्रवक्ता पद से त्यागपत्र को सार्वजनिक करता हूँ.”

डॉ सुनील सिंह ने लिखा है कि उनके आगे कर्तव्य पथ का दिशा निर्देश प्रभु श्री राम करेंगे. डॉ सुनील ने अपने इस्तीफे में कहा है कि वे व्यक्तिगत कारणों से पार्टी की सदस्यता और प्रदेश प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे रहे हैं