बिहार में पुरानी रंजिश से खूनी खेल! मां-बेटा पर चाकूबाजी, दोनों गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार चुनाव का ‘करोड़ों वाला’ सच, रिपोर्ट सामने आते ही चर्चा तेज; आंकड़े बता रहे दिलचस्प कहानी Bihar News : होली के बाद फिर बढ़ा पलायन, ट्रेन में टिकट नहीं मिलने पर इस तरह भी जा सकते हैं दिल्ली ; परिवहन विभाग दे रही यह सुविधा हॉस्पिटल में घुसकर दबंगई, ऑफिसर को जमकर पीटा, सोने की चेन भी लूट ले गए बदमाश Bihar news : बिहार के इस जिले में 40 तंबुओं में 200 संदिग्धों का डेरा, विदेशी होने की आशंका; एसआईटी ने शुरू की जांच Bihar Circle Office Strike : आय-निवास, बर्थ-डेथ सर्टिफिकेट से लेकर दाखिल-खारिज सहित 20 काम प्रभावित, पढ़िए क्या है मामला Bihar Parking Rule: सड़क पर चलते वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूली बंद, नगर निकायों को सरकार का निर्देश Bihar Transport Alert: 1 अप्रैल 2019 से पहले की गाड़ियों के लिए चेतावनी, तुरंत लगवाएं HSRP नंबर प्लेट वरना होगी कार्रवाई UPSC Fake Claim : बिहार में एक और कारनामा: युवक ने UPSC पास होने का फर्जी दावा किया, विधायक- थानेदार से हुआ सम्मानित, भेद खुला तो दिल्ली भागा Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों में बड़ी तैयारी, 99% केस में जल्दबाजी में बन रहा था आरोप पत्र, सरकार ने बदले नियम
31-Mar-2020 10:42 PM
DELHI : कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन के फैसले के बाद आर्थिक मंदी का पहला संकेत सामने आ गया है। कोरोना वायरस के कारण भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेपो रेट पर कैंची चलाई और अब केंद्र सरकार ने आम आदमी को झटका दे दिया। केंद्र सरकार ने आम आदमी से जुड़ी छोटी बचत योजनाओं के ब्याज दरों में कटौती कर दी है। पीपीएफ और सुकन्या योजना समेत लगभग सभी सेविंग स्कीम के ब्याज दरों में कटौती करने का ऐलान किया गया है।
केंद्र सरकार ने सेविंग स्कीम्स में घटी हुई ब्याज दरों को अप्रैल-जून 2020 की तिमाही से लागू करने का फैसला किया है। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानी एनएससी और सुकन्या समृद्धि योजना जैसी स्मॉल सेविंग स्कीम पर ब्याज दरें कम कर दी गई हैं। सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम पर इंटरेस्ट रेट में 0.70 फ़ीसदी से लेकर 1.40 लीटर की कटौती की है।
पीपीएफ के अलावे किसान विकास पत्र और सुकन्या समृद्धि योजना के इंटरेस्ट रेट में भारी कटौती की गई है। पीपीएफ पर इंटरेस्ट रेट में 0.80 फीसदी की भारी कमी की गई है। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने वालों को अब 8.4 फीसदी के इंटरेस्ट रेट की बजाय 7.6 फ़ीसदी के ब्याज दर से ही लाभ मिलेगा। इस योजना में 0.8 फ़ीसदी की कटौती की गई है। इसके अलावा नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर ब्याज दर में 1.10 फीसदी की बड़ी कटौती की गई है। किसान विकास पत्र में निवेश करने वालों को भी झटका लगा है। उन्हें अब पहले से 0.70 फीसदी ब्याज दर घटाकर लाभ दिया जाएगा। माना जा रहा है कि देश की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार ने यह फैसले लिए हैं।