मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
21-Jan-2020 12:25 PM
JASHPUR: जिस खाकीवाले पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हो, जिस वर्दीवाले पर महिलाओं की सेफ्टी की दारोमदारी हो अगर वही पुलिसवाला हैवानियत की हदें पार कर दे तो आप क्या कहेंगे. जी हां खाकी वर्दी को दागदार करते हुए पुलिस वाले ने एक महिला के साथ रेप की घिनौनी घटना को अंजाम दिया है.
घटना छत्तीसगढ़ के जशपुर की है, आरोप है कि घर में घुसकर एक पुलिसकर्मी ने महिला के साथ रेप किया है. पुलिस के मुताबिक जशपुर के बगीचा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया है कि बीते 17 जनवरी को घर में घुसकर एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ रेप किया है.
महिला ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सन्ना थाने में तैनात महेश्वर यादव नाम के आरक्षक ने घर में घुसकर उसके साथ रेप किया है. महिला ने बताया कि जब वो घर में अकेली थी तभी पुलिसवाले ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस मामले में पुलिस ने धारा 376 और 450 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. वहीं घटना के बाद से आरोपी पुलिसकर्मी फरार है. फिलहाल पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.