बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
10-Feb-2020 09:47 AM
VARANASI: अपार्टमेंट में सेक्स रैकेट चलने की सूचना पर पुलिस ने जब रेड मारा तब मकान की छत से तीन लड़कियां कूद गईं. घटना यूपी के वाराणसी की है. पहड़िया इलाके के संजय नगर कॉलोनी में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा, इस दौरान तीन युवतियां छत से कूद गईं. तीनों लड़कियां मकान की तीसरी मंजिल के छत से कूद गईं जिसके कारण एक लड़की की मौत हो गई, जबकि दो अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मौके से तीन युवकों और चार युवतियों को हिरासत में लिया है.
बताया जा रहा है कि कैंट के पहड़िया क्षेत्र की संजय नगर कॉलोनी स्थित तीन मंजिला मकान के मालिक बाहर रहते हैं. उन्होंने अपने मकान को किराये पर दे रखा है. मकान में कई किरायेदार रहते हैं. कॉलोनी में रहने वाले लोगों के अनुसार मकान में हर रोज युवक-युवतियां आते-जाते रहते हैं. लोगों ने इनकी संदिग्ध गतिविधियां भी देखी. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
पुलिस की रेड जब पड़ी तो मकान के अंदर मौजूद युवक और युवतियों में से तीन युवतियां छत पर भागी और वहां से छलांग लगा दी. छत से कूदने के कारण एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो बुरी तरह से जख्मी हो गईं. पुलिस रेड में मौके से कई दस्तावेज बरामद हुए हैं. पुलिस ने चार वीजा भी बरामद किया है. ऐसी आशंका है कि यहां विदेश के युवक-युवतियों का भी आना-जाना चल रहा था.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...