पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
30-Apr-2020 02:55 PM
DESK : देशभर में कोरोना के खौफ और जारी लॉकडाउन के बीच अन्य राज्य में रहने वाले मजदूरों ने पैदल ही अपने घर का रुख कर लिया है. इसी बीच मध्य प्रदेश के नीमच से एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें एक युवक पुलिस की गाड़ी के पीछे लटक कर यात्रा करता दिखाई दे रहा है.
जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से पैदल लौट रहे युवक को पुलिस ने लिफ्ट दी, और उसे गाड़ी के बाहर लटका कर 15 किलोमीटर तक ले गयी. बताया जा रहा है कि कोरोना के भय से सोशल डिस्टेंस बनाए रखने के लिए पुलिस ने ऐसा किया. लेकिन वीडियो वायरल होते ही एसपी ने कहा ये पुलिस का अति उत्साह में उठाया गया कदम था जो घातक साबित हो सकता था और इसकी जांच की जाएगी.
दरअसल मनासा पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक महाराष्ट्र से पैदल आ रहा है. वो नलखेड़ा गांव के नज़दीक से गुजर रहा है. सूचना पर पुलिस नलखेड़ा गांव में युवक से पूछताछ की और 15 किलोमीटर तक अपने वाहन के पीछे फुट रेस्ट पर लटका कर उसे जांच के लिए मनासा ले आई.अच्छी बात यह रही कि इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआ. युवक ने बताया कि लॉक डाउन और कोरोना संक्रमण के कारण मज़दूरी बंद हुई तो युवक वहीं फंसा रह गया. कोई और साधन ना मिलने पर वह पैदल ही घर के लिए रवाना हो गया.