Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार
07-Mar-2021 05:40 PM
By sahanwaj
MADHEPURA: पुलिस के खिलाफ आक्रोशित लोगों ने आज सिंहेश्वर बाजार के पास मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान घंटो यातायात बाधित रहने से वाहनों की लंबी कतारे लग गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया और यातायात को बहाल कराया। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति को झूठे मामले में फंसाया गया है और उसे छुड़ाने के एवज में पुलिस एक लाख रुपये की मांग रही है। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए आक्रोशित लोगों ने पूरे मामले की जांच करने और गिरफ्तार लक्ष्मण यादव को रिहा करने की मांग की है।
.jpg)
क्या है पूरा मामला
भूमि विवाद को लेकर कुछ दिन पहले बबिता देवी के साथ दिलीप यादव और रमेश ने मारपीट की थी। जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर दिलीप यादव को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया। दिलीप यादव के जेल जाने के बाद उनके पिता जगदीश यादव की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक जगदीश यादव कैंसर और टीबी रोग से ग्रसित थे। पिता जगदीश यादव की मौत के बाद रमेश यादव ने हत्या का मामला दर्ज करा दिया।
.jpg)
मृतक जगदीश यादव के बेटे रमेश यादव ने अपने पिता की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप बबिता देवी के पति लक्ष्मण यादव के अलावे पीटू दास और दोमी यादव पर लगाया। जिसके बाद बबिता देवी के पति लक्ष्मण यादव को गिरफ्तार कर लिया गया वही अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। पीड़िता बबिता देवी ने थाने के आईओ पर ही गंभीर आरोप लगाये। बबिता देवी ने कहा कि उसके पति को झूठे केस में फंसाया गया है और इस संबंध में बात की गई तब उसके पति लक्ष्मण यादव को छुड़ाने के एवज में पुलिस एक लाख रुपये की मांग कर रही है। पुलिस द्वारा पैसे की मांग किए जाने के बाद बबिता देवी के समर्थन में उतरे लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया।
.jpg)