सिविल कोर्ट Peon भर्ती परीक्षा आज से शुरू, दो शिफ्ट में एग्जाम—एडमिट कार्ड से लेकर टाइमिंग तक पढ़ लें पूरी डिटेल Bihar News : जयमाला के बीच मातम! शादी समारोह में छत का छज्जा गिरा, 2 की मौत, 15 लोग घायल Patna Airport : अब महंगा होगा पटना से हवाई सफर! दिल्ली-मुंबई जाने से पहले जेब जरूर देख लें; इतना बढ़ गया किराया Patna Crime : कमरे में कंबल में लिपटी लाश, पंखे से लटका फंदा… पटना के हॉस्टल में छात्र की मौत ने खड़े किए कई सवाल Bihar News : राज्यसभा चुनाव से पहले NDA अलर्ट! विधायकों को दिया गया खास ‘मतदान मंत्र’; आज दोपहर होगा मॉक पोल LPG cylinder : कॉमर्शियल सिलेंडर को लेकर सरकार का बड़ा फैसला! शुरू हुआ यह काम, PNG पर शिफ्ट हों लोग BIHAR NEWS : सरकार की चेतावनी बेअसर! पटना में राजस्व अधिकारियों का ऐतिहासिक महा जुटान, कहा - हाई कोर्ट के आदेश को किया जा रहा दरकिनार Bihar Politics : Land For Jobs केस में नया मोड़! ED ने कोर्ट में रखे ऐसे सबूत, बढ़ सकती है लालू परिवार की मुश्किलें Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश
04-Sep-2024 09:36 PM
By First Bihar
ARWAL: अरवल में कुर्था थाने की गाड़ी ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जहां घायल युवक जिन्दगी और मौत से जूझ रहा है। घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया और जमकर हंगामा मचाया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
इस दौरान पुलिस कर्मियों ने थाने का मेन गेट को बंद कर दिया। गुस्साएं लोगों ने इस दौरान थाने पर पथराव किया और पुलिस की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। यही नहीं शव के साथ एसएच 69 को ढोंढरा मोड़ के पास जाम कर दिया। जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। जाम की वजह से सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारे लग गयी। सड़क जाम और हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश की। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जहां पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भी भारी संख्या में लोग पहुंच गये और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। पोस्टमॉर्टम हाउस में रखे शव को लोगों ने बाहर निकाल दिया और जमकर हंगामा करने लगे। पुलिस जबरन शव को लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंची थी। फिलहाल अलग-अलग थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने बुझाने में जुटी है।
बताया जाता है कि कुर्था थाने के पुलिस व एएलटीएफ टीम की तीन गाड़ी काफिले के साथ अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने के लिए जा रही थी। इसी दौरान एसएच 69 ढोन्ढरा पुल के समीप सामने से आ रही बाइक से कुर्था थाने की पुलिस गाड़ी से टकरा गई| जिसमें एक की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहा है|हादसे के बाद ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। साथ ही सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की गई। मृतक की ढोन्ढ़रा टोला के मुसनबिगहा निवासी सरयू यादव के पुत्र विमल यादव (26) के रूप में हुई है। वहीं, घायल सुदामा यादव के पुत्र दिलीप कुमार के रूप में कि गई है|फिलहाल घायल युवक को कुर्था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।