बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
04-Aug-2024 12:23 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन सड़क हादसों में लोगों की मौत हो रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला पटना-बख्तियारपुर फोरलेन से निकल कर सामने आया है। जहां पुलिस की गाड़ी और स्कॉर्पियो में टक्कर गई। जिसमें 4 पुलिसकर्मी जख्मी जो गए। जबकि स्कॉर्पियो में सवार 2 कांवरिया भी घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक पटना बख्तियारपुर फोरलेन के धोबापुर पर आज सुबह पेट्रोलिंग पुलिस गाड़ी और कावड़िया से भरी स्कॉर्पियो में सीधी भिड़ंत हो गई। यह भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में पुलिस जिप्सी में सवार एक पदाधिकारी सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।
वहीं, दूसरी तरफ स्कॉर्पियो में सवार दो कांवरिया घायल हो गए हैं। सभी पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्तियारपुर में भर्ती कराया गया है। यहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। घायल होने वाले पुलिसकर्मियों में जमादार शंकर पासवान 45 वर्ष, आरक्षी महेंद्र पासवान 52 वर्ष, संजय कुमार 45 वर्ष एवं गोपाल प्रसाद 59 वर्ष शामिल हैं।
उधर, घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर पुलिस जिप्सी में फंसे पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला। बख्तियारपुर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। इस बीच मौके का फायदा उठाकर स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग वहां से भाग निकले। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्कॉर्पियो किसकी है, गाड़ी में कौन-कौन लोग सवार थे।