CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे
06-Jul-2022 04:25 PM
By SONU
NAWADA: नवादा में पुलिस कस्टडी से कैदी फरार हो गया है। घटना नवादा सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की है। जहां शराब मामले में गिरफ्तार कैदी के अचानक पुलिस कस्टडी से फरार होने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गयी। कैदी के फरार होने की तस्वीर सदर अस्पताल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी।
फरार कैदी की पहचान नौशाद अंसारी के रूप में हुई है। जो गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के मलिकपुर गांव का रहने वाला है। शराब मामले में सीतामढ़ी पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। बुधवार को उसे कोरोना और मेडिकल जांच के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया था।
तभी मौके पाकर नौशाद अंसारी ने हथकड़ी खोल लिया और मौके से नौ दो ग्यारह हो गया। कैदी के भागने के बाद अस्पताल में मौजूद सीतामढ़ी थाने की पुलिस के होश उड़ गये। अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस उसे काफी देर तक खोजती रही लेकिन उसका अता-पता नहीं चल सका। बता दें कि पुलिस अभिरक्षा से फरार होने का यह कोई नया मामला नहीं है। इससे पहले भी अपराधी हथकड़ी तोड़कर फरार हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।