ब्रेकिंग न्यूज़

पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे

Home / news / गोपालगंज में बिजली विभाग का फर्जी सुपरवाइजर गिरफ्तार, बिल सुधारने के नाम पर...

गोपालगंज में बिजली विभाग का फर्जी सुपरवाइजर गिरफ्तार, बिल सुधारने के नाम पर लोगों से ऐंठता था रुपये

22-Jul-2019 08:31 PM

By 7

GOPALGANJ : फर्जीवाड़े को लेकर एक युवक को गोपालगंज में गिरफ्तार किया गया है. दरअसल गिरफ्त युवक खुद को बिजली विभाग का कर्मचारी बताकर लोगों से पैसे वसूलता था. ग्रामीणों की सूझबूझ से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पूरी घटना गोपालगंज के हजियापुर की है. जहां फर्जीवाड़े का एक बड़ा खुलासा हुआ है. एक युवक खुद को बिजली विभाग का सुपरवाइजर बताकर बिजली बिल सुधारने के नाम पर लोगों से रुपये वसूलता था. जब लोगों को इस बात का शक हुआ तो उन्होंने बिजली विभाग के कर्मचारी को फोन कर बुलाया. जब अधिकारी वहां पहुंचे तो इस बात का खुलासा हुआ कि युवक फर्जी है. वह लोगों को बेवकूफ बनाकर उनसे पैसे ऐंठता था. मामले का खुलासा होने के बाद सब चौंक गए. बिजली विभाग के अधिकारियों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. युवक ने बताया कि इससे पहले भी वह बिजली बिल सुधारने के नाम पर कई लोगों को धोखा दे चुका है. दर्जनों लोगों को अपने झांसे में लाकर इसने हजारों रुपये वसूला है. पुलिस उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है. सारण से दिवाकर की रिपोर्ट