BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश
03-Mar-2020 09:07 AM
DELHI : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले हैं. इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच दिल्ली हिंसा को लेकर बातचीत हो सकती है. केजरीवाल से पहले दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी और दिल्ली हिंसा के बाद मौजूदा स्थिति को लेकर पूरी जानकारी साझा की थी.
प्रधानमंत्री मोदी और अरविंद केजरीवाल के बीच होने वाली मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है. दोनों नेताओं के बीच संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री कार्यालय में सुबह 11 बजे मुलाकात का वक्त तय किया गया है. तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनने के बाद केजरीवाल पहली बार आज प्रधानमंत्री मोदी से मिलने वाले हैं.
दिल्ली हिंसा के बाद आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह सोशल मीडिया से दूरी बनाने की बात कही है उसे देखते हुए या माना जा रहा है कि वह केजरीवाल से दिल्ली में पैदा हुए हालात को लेकर भी बातचीत कर सकते हैं.
दिल्ली हिंसा में 46 लोगों की मौत हुई है, जबकि अभी भी 50 से ज्यादा लोग अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं. दिल्ली हिंसा को लेकर पुलिस ने चाहे 300 से ज्यादा एफआईआर दर्ज किए हैं और हिंसा फैलाने या उसका समर्थन करने वाले लगभग 13 सौ लोगों को हिरासत में लिया गया है.