Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
03-Nov-2020 05:53 PM
SAHARSA : बिहार विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण को लेकर जोरशोर के साथ चुनाव प्रचार किया जा रहा है. तमाम पार्टियों के बड़े नेता अपने-अपने उम्मीदवारों को जीत दिलाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं. मंगलवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बिहार में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान विपक्ष और खासकर जंगलराज को लेकर जमकर निशाना साधा.
बिहार के सहरसा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश की सीमा, देश की संप्रभुता की रक्षा के लिए बिहार के लोग जान देते हैं. लेकिन बिहार को जंगलराज बनाने वाले और उनके साथी चाहते हैं कि 'बिहारी भारत माता की जय' के नारे नहीं लगाएं. उन्होंने कहा कि ऐसे भी लोग हमारे सामने हैं, जिनको भारत माता की जय बोलने पर बुखार लग जाता है. छठी मइया की धरती पर जंगलराज के लोग चाहते हैं कि भारत माता के जय के नारे यहां नहीं लगे. जंगलराज वाले चाहते हैं कि बिहार के लोग जय श्री राम के भी नारे नहीं लगाएं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सहरसा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुएआरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की अनेकों माताएं अपने लाल को राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित करते हैं. बिहार के शूरवीर देश की सुरक्षा के लिए बलिदान देते हैं लेकिन बिहार के जंगलराज वालों के करीबियों को भारत माता की जय बोलने से बुखार आ जाता है.
पीएम ने कहा कि कभी एक टोली कहती है कि भारत माता की जय के नारे मत लगाओ, कभी दूसरी टोली को भारत माता की जय से सिरदर्द होने लगता है.ये भारत माता के विरोधी अब एकजुट होकर बिहार के लोगों से वोट मांग रहे हैं.मोदी ने कहा कि अगर ऐसे लोगों को भारत माता से दिक्कत है तो बिहार के लोगों को भी इनसे दिक्कत है.
उन्होंने कहा की प्रदेश की जनता को ऐसे लोगों से सतर्क रहना है जिनका इतिहास जंगलराज का है और जो सिर्फ अपने और अपने परिवार के लिए जीते हैं. प्रधानमंत्री ने लोगों से भारत माता की जय के नारे भी लगाने को कहा. पीएम मोदी ने अपने संबोधन में आत्मनिर्भर भारत, लोकल फॉर वोकल और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं आदि का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बिहार के लोग आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर बिहार के लिए प्रतिबद्ध हैं, कटिबद्ध हैं.