पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी
01-Apr-2022 02:23 PM
DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी का मेल NIA को भेजा गया है। खुफिया सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को धमकी भरा ई-मेल मिला है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी को 20 किलो RDX से मारने की साजिश स्लीपर सेल के जरिए रची जा रही है।
ईमेल करने वाले ने कहा कि वह आत्महत्या कर रहा है जिससे इस षड्यंत्र का पर्दाफाश ना हो सके। इधर, सुरक्षा एजेंसियां जानकारी जुटा रही हैं कि पीएम मोदी को मारने की साजिश के संबंध में जो ई-मेल मिला है उसका स्रोत क्या है? एजेंसियों का कहना है कि अपने नापाक मकसद को अंजाम देने के लिए आतंकी संगठनों ने 20 स्लीपर सेल का गठन किया है।
ईमेल के मुताबिक हमले की योजना तैयार हो चुकी है। मेल में कहा गया है कि मेल लिखने वाले के अनेक आतंकियों से भी संबंध है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने धमकी भरा ई-मेल खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों को भेज दिया है। जिस मेल आईडी से मेल आया है उसकी गहन जांच जारी है। ईमेल नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी की मुंबई शाखा को आया है।