ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / प्रधानमंत्री की सर्वदलीय बैठक में फिर RJD को न्योता नहीं, तेजस्वी बोले- दिखावा...

प्रधानमंत्री की सर्वदलीय बैठक में फिर RJD को न्योता नहीं, तेजस्वी बोले- दिखावा है मीटिंग

04-Dec-2020 09:19 PM

PATNA : कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गयी सर्वदलीय बैठक में फिर से आरजेडी को न्योता नहीं दिया गया. इससे पहले भी प्रधानमंत्री की सर्वदलीय बैठक में राजद को नहीं बुलाया गया. नाराज तेजस्वी यादव ने बैठक को दिखावा करार दिया है.


बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री कोरोना पर सर्वदलीय बैठक कर रहे हैं लेकिन बिहार की सबसे बड़ी पॉलिटिकल पार्टी को इसमें बुलाया ही नहीं गया है. तेजस्वी ने कहा कि आरजेडी बिहार विधानसभा में सबसे ज्यादा विधायकों वाली पार्टी है. जाहिर है बिहार की जनता ने सबसे ज्यादा भरोसा आरजेडी पर ही किया है.


उन्होंने इस बैठक को सिर्फ दिखावा करार दिया. तेजस्वी ने कहा कि बिहार जैसे बड़े राज्य की सबसे बड़ी पार्टी को नहीं बुलाने से साफ हो जाता है कि कोविड-19 पर चर्चा के लिए बुलाई गई यह सर्वदलीय बैठक सिर्फ दिखावा है.


गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कोरोना को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, जिसमें कोरोना वैक्सीन के बारे में जानकारी दी गयी. प्रधानमंत्री ने विपक्ष के नेताओं को कोरोना वैक्सीन की डिटेल में जानकारी दी. इस सर्वदलीय बैठक में विपक्षी पार्टियों के नेता वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे.


दरअसल इससे पहले भी प्रधानमंत्री ने जब सर्वदलीय बैठक बुलायी थी तो उसमें आरजेडी को न्योता नहीं दिया गया था. केंद्र सरकार के मुताबिक लोकसभा में प्रतिनिधित्व के आधार पर पार्टियों को बैठक में बुलाया गया था. लोकसभा में आरजेडी का एक भी सांसद नहीं है. हालांकि राज्यसभा में आरजेडी के सांसद हैं.