Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए..
11-Apr-2020 09:07 AM
DELHI : कोरोना के संक्रमण को तोड़ने के लिए देश भर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया था. जो 14 अप्रैल को खत्म होने वाला है. इसी बीच कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगाताप इजाफा देखने को मिल रहा है. अब तक देश में 7400 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. वहीं मौत का आंकड़ा 239 के पार चला गया है.
हालांकि इस लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए या नहीं, इस पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फैसला ले सकते हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि सभी राज्यों के हालात पर चर्चा के बाद देश में लॉकडाउन को आगे बढ़ाया जाए या नहीं, इस पर फैसला हो सकता है.
मुख्यमंत्रियों के साथ आज सुबह 11 बजे बैठक होगी. मुख्यमंत्रियों के साथ इस बैठक में लॉकडाउन को लेकर हालात को लेकर समीक्षा होगी. सरकार की जरूरतमंदों को दी जाने वाली सहायता राशि और राशन की समीक्षा होगी और लॉकडाउन आगे बढ़ाने पर चर्चा संभव है. बता दें कि पंजाब और ओडिशा में पहले ही लॉकडाउन को बढ़ा कर 30 अप्रैल तक कर दिया गया है.