ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट

Home / news / PM मोदी के आश्वासन के बाद भी छठ को लेकर असमंजस, DM ने...

PM मोदी के आश्वासन के बाद भी छठ को लेकर असमंजस, DM ने कहा उच्चस्तरीय चर्चा के बाद होगा फैसला

05-Nov-2020 01:36 PM

PATNA :PM मोदी के आश्वासन के बाद भी छठ को लेकर असमंजस की स्थिती बनी हुई है. गंगा घाट पर छठ पूजा की तैयारी नहीं हो रही है. प्रशासन और नगर निगम सरकार के आदेश का इंतजार कर रहा है. 

डीएम कुमार रवि ने कहा कि नगर निगम को प्राथमिक स्तर पर घाट का निरीक्षण करने के लिए कहा गया है,  लेकिन राज्य सरकार के स्तर पर मास लेवल में छठ महापर्व करने को लेकर फैसला होना है. जबतक तय नहीं हो जाता है, तबतक तैयारी नहीं शुरू की जाएगी. कोविड के समय में घाट पर भीड़ नियंत्रण किस प्रकार हो इसका फैसला उच्च स्तरीय बैठक में होना है. इसके अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

इसे लेकर मेयर सीता साहून ने छठ पूजा के आयोजन को लेकर सरकार को पत्र लिखने की बात कही. वहीं पटना नगर निगम प्रशासन ने नगर विकास विबाग से आयोजन से तैयारी शुरू करने को लेकर दिशा-निर्देश मांगा है. दिशा-निर्देश सामने आने के बाद ही नगर निगम छठ पूजा की तैयारी शुरू करेगा.