Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से होगी कार्यवाही की शुरुआत; तेजस्वी यादव भी आज रखेंगे अपनी बात Bihar weather :फरवरी में बिहार का बदला-बदला मौसम, दिन में गर्मी तो रात में ठंड, IMD ने जताई और गिरावट की संभावना
25-Apr-2020 02:51 PM
DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि 26 अप्रैल को मन की बात करेंगे। प्रधानमंत्री कल सुबह 11 बजे मन की बात में देशवासियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी पहले ही ट्वीट कर लोगों से मन की बात को लेकर अपने विचार साझा करने की अपील की है। माना जा रहा है पीएम मोदी मन की बात में कोरोना संकट की चर्चा करेंगे और तो और लॉकडाउन के बाद की रणनीति के भी संकेत मिलने के पूरे आसार हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना वायरस संकट के बीच लगातार जनता से संवाद कर रहे हैं। मन की बात के अलावे प्रधानमंत्री राष्ट्र के नाम समय-समय पर अपना संबोधन भी जारी कर रहे हैं।लॉकडाउन टू के दौरान पीएम मोदी के 'मन की बात' खासी महत्वपूर्ण रहने वाली है। वे इसमें आने वाले दिनों के लिए बहुत सारे संकेत भारत की जनता को दे सकते हैं।
बता दें कि देश में पहली बार 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया था बाद में कोरोना महामारी के संक्रमण के फैलाव देखते हुए पीएम मोदी ने उसे 3 मई तक विस्तारित करने का एलान किया था। देश में अभी भी कोरोना के लेकर हालात बहुत बेहतर नहीं हैं। कल मन की बात में जब पीएम मोदी चर्चा करेंगे तो वे ताजा हालात की बात करेंगे। पीएम मोदी दो दिनों के बाद फिर से देश भर के राज्यों के सीएम से वीडियो कॉफ्रेंसिंग से ताजा हालात की चर्चा करने वाले हैं।ऐसे में सरकार आने वाले कुछ दिनों में आगे की रणनीति पर बड़ा फैसला ले सकती है जिसकी झलक पीएम के मन की बात में भी नजर आ सकती है।