केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल
12-Mar-2020 06:31 PM
By PRIYARANJAN SINGH
SUPAUL : सुपौल में पुलिस का रूतबा अब कम हो गया है। तभी तो झगड़ा छुड़वाने गयी पुलिस खुद ही पिट गयी। पुलिस तो पिटी ही उसकी भद्द भी पिट गयी। आनन-फानन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीटने की घटना को अंजाम देने वाले चार युवकों को धर दबोचा है।
किसनपुर में दो पक्षो में हो रही मार-पीट को छुड़वाने पहुंची पुलिस की शराब के नशे में धुत बदमाशों ने पिटाई कर दी। पुलिस पर हुए इस हमले में सब इंसपेक्टर लाल जी प्रसाद सहित 3 जवानों को चोंटे आयी है। दरअसल सरायगढ़-भपटियाही प्रखण्ड प्रमुख की गाड़ी से जा रहे संतोष यादव और किसनपुर बाजार में राहुल यादव और जयप्रकाश चौधरी के साथ गाड़ी साईड करने को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद दोनो के बीच सड़क पर ही मारपीट होने लगी। इस बीच वही कुछ ही दूरी पर किसनपुर पुलिस के जवान गश्ती कर रहे थे। मारपीट होता देख जब पुलिसकर्मियों ने दोनों को छुड़ाना चाहा तो पुलिस पर ही बदमाशों ने हमला बोल दिया।
एसएसपी मनोज कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 युवकों को अरेस्ट कर लिया, जिसमें 3 के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।