BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा
04-Oct-2023 02:30 PM
By First Bihar
PATNA: लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई सांसद चिराग पासवान ने अपने पिता दिवंगत रामविलास पासवान के लिए ऑस्ट्रेलिया में तर्पण किया है। चिराग ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
दरअसल, चिराग पासवान इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं। जिस दिन बिहार में जातीय गणना के आंकड़े सार्वजनिक किए गए चिराग उसी दिन ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए थे। फिलहाल पितृपक्ष का समय चल रहा है। पितृपक्ष में पितरों के लिए पिंडदान और तर्पण किया जाता है। चिराग घर से बाहर हैं ऐसे में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में ही अपने पिता दिवंगत रामविलास पासवान के लिए तर्पण किया।
चिराग पासवान ने पिता के लिए तर्पण करते हुए भावुक पंक्तियां लिखी हैं। चिराग ने लिखा कि, ‘आज जो कुछ भी हूं, पापा के आशीर्वाद से हूं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि पापा जहां भी होंगे, परिवार को अपना आशीर्वाद दे रहें होंगे। पितृपक्ष पर पापा को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि ! Love you Papa।
बता दें कि 8 अक्टूबर 2020 को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का निधन हो गया था। उनके निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई थी। रामविलास पासवान के निधन के बाद बिहार के सियासी जगत के एक युग का अंत हो गया था। चिराग ने उस वक्त अपने पिता रामविलास पासवान के निधन की जानकारी देते हुए लिखा था, ‘पापा....अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं. Miss you Papa...’।