Bihar Budget Session Day 2: विधानसभा पहुंचे CM नीतीश कुमार बोले ‘सबको नमन है’, आज पेश होगा बिहार का आम बजट Bihar Police: नौबतपुर के कुख्यात मनोज - माणिक को STF ने बंगलौर में घेरा...पूरे परिवार के साथ रह रहा था, पुलिस से घिरने के बाद वीडियो किया जारी..... Budget Session 2026: बजट पेश होने से पहले लोक भवन पहुंचे CM नीतीश कुमार और कई मंत्री, राज्यपाल के साथ इन मुद्दों पर हुई बातचीत Ara highway project : आरा वालों को मिलने जा रही बड़ी सौगात, सरकार ने तैयार किया मेगा प्लान; जानिए क्या है ख़ास Bihar Board Inter Exam 2026 : पहले दिन आपकी भी छूट गई इंटर की परीक्षा, तो अब नहीं लेना होगा टेंशन; बिहार बोर्ड देने जा रहा बड़ा मौका e-Registry Bihar : बिहार में ऑनलाइन मिलेंगे 1908 से अब तक के रजिस्ट्री दस्तावेज, जून से मोबाइल व लैपटॉप पर मिलेगी यह सुविधाएं Patna road repair : 30 दिनों के भीतर चकाचक होंगी पटना की 11 सड़कें, पथ निर्माण विभाग ने तैयार किया मास्टर प्लान Bihar News: CO संघ की हड़ताल आज भी जारी, डिप्टी CM के साथ मीटिंग के बाद भी नहीं बनी बात, क्या चाहते हैं आंदोलनकारी अफसर.... Anant Singh : "मैं अनंत कुमार सिंह शपथ लेता हूं कि...", जेल में बंद मोकामा के बाहुबली विधायक आज लेंगे ओथ; दुलारचंद हत्याकांड में नहीं मिली जमानत Girls Hostel : बिहार के एक और गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा की रहस्यमयी मौत, बीपी मंडल कॉलेज में सिविल इंजीनियरिंग की पढाई कर रही छात्रा का शव बरामद
31-May-2022 07:04 PM
SAHARSA: PHED विभाग के अकाउंट ऑफिसर करुणानिधि सौरभ ने कार्यालय के क्लर्क शंकर मंडल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शंकर पर मारपीट और रंगदारी मांगने का भी आरोप लगाया है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीएचईडी विभाग के लेखा पदाधिकारी करुणानिधि सौरभ और बड़ा बाबू शंकर मंडल के बीच हुए मारपीट का वीडियो सामने आया है। जिसमें करुणानिधी बेल्ट निकालकर मारपीट करते और गाली गलौज देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
पीएचईडी प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी करुणानिधि सौरभ ने कार्यालय के लिपिक सह टंकक शंकर कुमार के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया है। थाने में दिए गये आवेदन में अकाउंट अफसर ने लिखा है कि वे 25 मई की दोपहर हवाई अड्ढा के पास अधीक्षण अभियंता कार्यालय सरकारी काम से गये हुए थे। तभी लिपिक शंकर मंडल उर्फ बबलू मंडल पास आया और अधीक्षण अभियंता द्वारा रोके गये वेतन वृद्धि के रूप में हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए 25 हजार रुपये तत्काल मांगने लगा।
अकाउंट अफसर ने पुलिस को बताया कि शंकर मंडल पिछले दो महीने से पांच लाख रुपया बतौर रंगदारी मांग रहा है। भविष्य निधि से निकाले जाने वाले लोन पर जब हमने नियमानुसार आपत्ति दर्ज की तब शंकर धमकी देने लगा। उसके इस व्यवहार को देख मैं वहां से निकलने लगा तब वह पिस्टल से चेहरे पर हमला करने की कोशिश करने लगा। खुद को बचाने के लिए मैंने उसका हाथ पकड़ लिया लेकिन उसने गोली मारने का काफी प्रयास किया। तब कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मियों ने बीच-बचाव कर मुझे बचाया।
करुणानिधि ने पुलिस को यह भी बताया कि शंकर ने इस दौरान गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी देने लगा। फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस आरोपी का पक्ष भी जानने की कोशिश कर रही है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।