ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव

लाखों की लागत से निर्मित अस्पताल बना गोबर का गोदाम, लोगों के इलाज के बदले रखा जाता है जानवरों का चारा

07-Jul-2019 02:44 PM

By 9

SITAMADHI: जिले में लाखों की लागत से निर्मित अस्पताल को लोगों ने गोबर का गोदाम बना दिया है. जहां लोगों का इलाज होना चाहिए वहां ग्रामीणों ने कब्जा कर घर में जानवरों का चारा रख दिया है. इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के पांच साल बीत जाने के बाद भी आज तक यह चालू नहीं हो पाया. सुशासन की मुंह चिढ़ाता अस्प्ताल ! नीतीश कुमार के सुशासन को मुंह चिढ़ाता यह अस्पताल है सीतामढ़ी के सोनबरसा प्रखंड का. जहां लाखों की लागत से बने इस अस्पताल को लोगों ने गोबार का गोदाम बना दिया है. कोई इसमें जानवरों को खिलाने के लिए भूसा रख रहा है तो किसी ने पूरी की पूरी फसल ही इसमें रख दिया है. अस्पताल या फिर गोबर का गोदाम ? जिस जगह लोगों का इलाज होना चाहिए उस जगह को लोगों ने इसे गोबर का गोदाम बना दिया है. जिस जगह पर डॉक्टरों और नर्सों को बैठना चाहिए उस जगह पर ग्रामीणों ने भूसा रख दिया है. नो कोई डॉक्टर है और न ही कोई नर्स. लाखों की लागत से बने इस अस्पताल पर अब ग्रामीणों का कब्जा है. न कोर्ई इलाज है, न कोई व्यवस्था बस है तो केवल जानवरों के लिए भूसा और और उनका चारा. लाखों की लागत से बना प्राथमिक स्वास्थ्य  केंद्र मामला जिले के भलुआहा पंचायत का है. अस्पताल का भवन खड़ा है. लोगों ने इस भवन की खिड़की,दरवाजे तक को उखाड़ लिया है और भवन का निजी इस्तेमाल कर रहे हैं. साल 2014 में ही कुल 21.50 लाख की लागत से इस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण हुआ था. मकसद था लोगों को इलाज करना लेकिन निर्माण होने के पांच साल बाद भी इस स्वास्थ्य केंद्र में न तो डॉक्टर आए और न ही किसी मरीज का इलाज ही हुआ. सीतामढ़ी से सौरभ की रिपोर्ट