ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज इलाज कराने आई बच्ची के साथ दरिंदगी… छपरा के अस्पताल में शर्मनाक वारदात, आरोपी कर्मी गिरफ्तार NSMCH बिहटा में तीन दिवसीय बीसीएमई कार्यशाला सम्पन्न, वर्कशॉप में 30 डॉक्टरों ने लिया हिस्सा

Home / news / पेट्रोल-डीज़ल, LPG के दाम बढ़े.. वैशाली में महंगाई को लेकर लोगों का फूटा...

पेट्रोल-डीज़ल, LPG के दाम बढ़े.. वैशाली में महंगाई को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा, गैस सिलेंडर लेकर किया प्रदर्शन

22-Mar-2022 01:21 PM

VAISHALI : लगातार पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर, सरसों तेल और रिफाइन के बढ़ते दाम के खिलाफ आज वैशाली जिला नागरिक विकास परिषद के सदस्यों ने परिषद के अध्यक्ष केदार प्रसाद यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए महंगाई पर रोक लगाने की मांग की. वैशाली जिले के किरतपुर राजा राम गांव में पदयात्रा के माध्यम से प्रदर्शन कर महंगाई पर रोक लगाने की मांग की.


उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से हर चीज का दाम बढ़ जाता है. किसान तबाह है. मजदूर वर्ग के लोग को तगड़ा झटका लगा है. लोग भगवान भरोसे जिंदा हैं. महंगाई इतनी हो गई है कि देश के 80% लोग एक शाम खाते हैं और एक शाम भूखे सोते हैं. इस पर कोई ध्यान नहीं है. नरेंद्र मोदी जी जरा किसान एवं मजदूरों को देखिए. दाम बढ़ने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.


प्रदर्शन करने वालों में सुजीत कुमार राय, रामसेवक कुशवाहा, धीरज दास, केदार प्रसाद साह, शिव शंकर महतो, संजय कुमार कुशवाहा, सतीश पासवान, शशि भूषण कुमार, विनोद राय, राजकुमार बैठा सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे. कल महंगाई के खिलाफ पुतला दहन किया जाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कल किया जाएगा. गांव में प्रदर्शन कर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद किया जाएगा. जब तक महंगाई पर रोक नहीं लगेगा तब तक आंदोलन जारी रहेगा.