ब्रेकिंग न्यूज़

Congress notice : 24 अकबर रोड पर ताला? कांग्रेस को इस दिन तक ऑफिस खाली करने का नोटिस, पढ़िए क्या है पूरी खबर BIHAR NEWS : मुजफ्फरपुर में बेरहमी! पड़ोसियों से विवाद के बाद केला व्यवसायी का सिर और चेहरा कूच कर हत्या, गांव में कोहराम बिहार में दो दिन से लापता किशोर का पोखर में मिला शव, दादा की भी सदमे में हुई मौत, इलाके में हड़कंप Bihar Accident : दर्दनाक हादसा! स्कूल बस-ट्रक की भिड़ंत में 2 शिक्षकों की मौत, बच्चों में मचा चीख-पुकार Bihar Board Result Date : काउंटडाउन शुरू! बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट बस कुछ कदम दूर,कितने टॉपर्स को बुलाया गया बोर्ड ऑफ‍िस? Bihar Road: अब तीन घंटे में तय होगी पटना से पूर्णिया की दूरी, जानें इस एक्सप्रेस वे का क्या है नया अपडेट Bihar crime : छठ घाट पर चली गोली! रिटायर्ड दारोगा के बेटे को मारी गोली, अफरा-तफरी में फरार हुआ शूटर बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा: बर्थडे पार्टी से लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा, बेटी गंभीर रूप से घायल Bihar News : बिहार में छुट्टी लेने का नया नियम लागू! अब इस पोर्टल से ही होगी अर्जी, बिना मंजूरी नहीं मानेगी छुट्टी Chaiti Chhath 2026 : चैती छठ के समापन पर मातम: पटना समेत कई जिलों में डूबने से मौतें, अर्घ्य के बीच हादसे

Home / news / पेगासस कांड को लेकर संसद में आज भी हंगामा, विपक्ष केंद्रीय गृह मंत्री...

पेगासस कांड को लेकर संसद में आज भी हंगामा, विपक्ष केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे पर अड़ा

23-Jul-2021 11:07 AM

DELHI : संसद के मानसून सत्र में लगातार पेगासस जासूसी कांड को लेकर हंगामा जारी है. आज भी लोकसभा में विपक्ष ने हंगामा किया है. विपक्ष अब फोन टैपिंग जासूसी कांड को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग पर अड़ गया है. 


लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही 11 बजे सबसे पहले सदन की तरफ से आज से शुरू हो रहे ओलंपिक खेल में गई भारतीय टीम को शुभकामनाएं दी गई. इसके बाद प्रश्नोत्तर काल की कार्यवाही शुरू हुई. प्रश्नोत्तर काल के दौरान विपक्ष वेल में हंगामा कर रहा है. विपक्ष सरकार से पेगासस जासूसी कांड मामले में जवाबदेही तय करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग कर रहा है. 


उधर राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होते ही दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद वहां भी कार्यवाही चल रही है लेकिन विपक्ष लगातार सरकार से जासूसी कांड पर कार्यवाही की मांग कर रहा है.


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेगासस से जासूसी कांड की न्यायिक जांच की मांग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा मांगा है. राहुल गांधी ने कहा है कि पेगासस जासूसी के जरिए राजनीतिक फायदे के लिए जानकारी का इस्तेमाल किया गया है. प्रधानमंत्री और गृह मंत्री इससे हमारे खिलाफ इस्तेमाल करना चाहते हैं. उन्होंने इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की है.


उधर लोकसभा में हंगामे के दौरान वेल में पहुंचे विपक्षी सदस्य ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे और ना ही मास्क लगाकर विरोध जता रहे थे. इस पर स्पीकर ओम बिरला ने नाराजगी जताई है. ओम बिरला ने विपक्षी सदस्यों को चेतावनी दी है कि अभी कोरोना खत्म नहीं हुआ लिहाजा वह सतर्कता बरतें.