जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट 24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
25-Jun-2020 05:11 PM
KATIHAR : झांसा देकर प्रेम विवाह करने के बाद पत्नी को अपने साथ नहीं रखना युवक को महंगा पड़ गया। इसपर ग्रामीणों ने बिजली के पोल से बांधकर युवक की जमकर पिटाई की। वहीं युवक की पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर उसपर टूट पड़ी। अब इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में एक युवक बिजली के ख़ंभे से बंधा है और एक युवती उसकी पिटाई कर रही है । दअरसल पिटने वाला युवक नाम रौशन है और वह अपनी पत्नी के हाथों ही पिटाई खा रहा है ।बताया जा रहा है कि जयप्रकाश नगर निवासी युवती बारीमतपुर निवासी गंगा विश्वास के झांसे में आकर दिल लगा बैठी। दोनों ने बारसोई में कोर्ट मैरिज किया। शादी के बाद युवक अपनी पत्नी को लेकर दिल्ली चला गया। दिल्ली में भी गंगा ने अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर उसे अकेला छोड़ दिया। ऐसे में युवती किसी तरह दिल्ली से अपने गांव लौटी।
इसी बीच युवक भी जयप्रकाशनगर पहुंचा। गांव वालों के मामले में पड़ने के बाद दोनों की शादी मंदिर में विधि विधान के साथ दोबारा कराई गई। दुबारा शादी रचाने के बाद दोनों सिकंदराबाद चले गए। लेकिन वहां भी गंगा अपनी पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। कुछ दिनों बाद ही गंगा ने अपनी पत्नी को सालमारी स्टेशन के पास लाकर छोड़ दिया।
बुधवार को युवती की नजर जब अपने गांव के युवक पर पड़ी तो वह झाडू लेकर अपने पति पर टूट पड़ी। वहीं ग्रामीणों ने भी बिजली के खंभे से बांधकर युवक की जमकर पिटाई कर दी।इस दौरान युवक रहम की भीख मांगता रहा लेकिन पत्नी की पिटाई से उसका सारा भूत वहीं उतर गया।