बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी बिहार में आज दिखेगा देशी और विदेशी पहलवानों का जलवा, अनंत कुमार सिंह ने सजाया अखाड़ा – जानिए क्या है खास इंतजाम, क्यों मचने वाली है सबसे बड़ी कुश्ती दंगल की धूम! Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही! मोहसिन अली के हैंड बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद, CISF ने किया खुलासा
30-Dec-2021 04:43 PM
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की पासपोर्ट को ED ने लौटा दिया है. पत्नी राजश्री के साथ क्रिसमस मनाकर तेजस्वी यादव पटना लौट आए हैं और अब हनीमून पर जाने की तैयारी करने में लगे हैं. ऐसी ख़बरें सामने आ रही है कि कुछ दिन पटना में बिताने के बाद वो पत्नी के साथ हनीमून मनाने विदेश जाएंगे. हनीमून से वापस आकर तेजस्वी अपनी पार्टी की रणनीति को आगे बढ़ाएंगे. बताया जा रहा है कि बहुत जल्द तेजस्वी पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. आपको बता दें कि जनवरी में उनकी बेरोजगारी यात्रा पहले से ही प्रस्तावित है.
मिली जानकारी के मुताबिक तेजस्वी ने पासपोर्ट लेने के लिए ED से गुहार लगाई थी. इसके बाद पर ED ने उनका पासपोर्ट वापस कर दिया है. लेकिन एक नया पेंच यह है कि पासपोर्ट की वैलिडिटी ख़त्म हो गई है. इसको रिन्युअल कराने के बाद ही वह पत्नी राजश्री के साथ हनीमून के लिए विदेश जा सकेंगे. आपको पता दें कि तेजस्वी यादव का पासपोर्ट पटना से ही बना हुआ है, इसलिए इसका रिन्युअल भी यहीं से कराना होगा . ऐसे में यह कयास लगाया जा रहा है कि तेजस्वी पटना में कुछ दिन बिताने के बाद वापस दिल्ली लौट जाएंगे.
आपको बता दें कि शादी के बाद तेजस्वी यादव हनीमून के लिए नहीं जा पाए थे.दरअसल उनके पासपोर्ट को ED ने आय से अधिक संपत्ति मामले में जब्त कर रखा था. अब जानकारी है कि जनवरी के पहले सप्ताह में वो हनीमून पर विदेश जाएंगे विदेश से लौटने के बाद बेरोजगारी यात्रा पर निकलेंगे.