Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा
24-Dec-2019 08:33 AM
PATNA: राजधानी पटना की सड़क पर प्रेमी जोड़े का हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. शराब पीकर अपनी प्रेमिका से झगड़ा करने वाले लड़के को पुलिस ने धर दबोचा. दरअसल शशांक नाम का लड़का पाटलिपुत्रा गोलंबर इलाके में अपनी प्रेमिका के साथ झगड़ा कर रहा था.
दारू के नशे में धुत्त शशांक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ झगड़ा कर रहा था और उस पर जोर-जोर से चिल्ला रहा था. काफी देर तक सड़क पर दोनों के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा. लड़की को चीखते-चिल्लाते देख मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. जिसके बाद पुलिस भी वहां पहुंची.
ब्रेथ एनालाइजर से जांच करने के बाद ये साफ हो गया कि झारखंड का रहने वाले युवक शशांक ने शराब पी रखी थी और दारू के नशे में वो बीच सड़क बवाल कर रहा था. जिसके बाद पुलिस युवक को गिरफ्तार करके थाने ले आई. वहीं उसकी गर्लफ्रेंड भी पीछे-पीछे थाने पहुंच गई और लड़के को छोड़ने के लिए गुहार लगाने लगी. पुलिस ने जब युवक को नहीं छोड़ा तब लड़की थाने में ही फूट-फूटकर रोने लगी. जिसके बाद पुलिस ने उसे समझा-बुझाकर उसे घर भेज दिया. लड़की ने बताया कि आरोपी शशांक पटना में रहकर पढ़ाई करता है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.