ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / गंगा घाट नहीं जाने वालों के लिए पटना में दूसरे विकल्प, जू समेत...

गंगा घाट नहीं जाने वालों के लिए पटना में दूसरे विकल्प, जू समेत 22 पार्कों में दे सकते हैं अर्घ्य

10-Nov-2021 07:19 AM

PATNA : छठ पूजा के लिए गंगा घाट व्रतियों और श्रद्धालुओं की पहली पसंद रहा है लेकिन अगर किसी कारण से अर्घ्य देने आप गंगाघाट नहीं जा सकते हैं तो राजधानी पटना में जो समय 22 तारीख को के अंदर छठ पूजा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जू के झील और पार्कों के तालाबों में अर्घ्य दिया जाएगा। जू में श्रद्धालुओं के लिए बुधवार की शाम वाले अर्घ्य के दिन दोपहर दो बजे से प्रवेश शुरू रहेगा। दूसरे दिन सुबह वाले अर्घ्य के लिए सुबह चार बजे से प्रवेश शुरू होगा। जू में कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगेगा। 


पटना जू में श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए एक नंबर और दो नंबर गेट खुले रहेंगे। जू में श्रद्धालुओं को शाम वाले अर्घ्य के दिन रात में रुकने की सुविधा नहीं मिलेगी। जू में ज्वलनशील पदार्थ और पटाखा ले जाने पर रोक रहेगी। जू में लाइटिंग भी की गई है। व्रतियों के लिए चार चेजिंग रूम बनाए गए हैं। शौचालय और पानी की सुविधा बहाल है। जू में 15 से 20 हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं। झील के पास दो गोताखोरों की तैनाती की गई है। इसके अलावा एसडीआरएफ की टीम रहेगी। जू के बाहर डॉक्टरों की टीम के साथ एम्बुलेंस की सुविधा रहेगी। 


राजधनी के 22 पार्कों के तालाब अर्घ्य के लिए तैयार हो चुके हैं। आज अर्घ्य से पहले तालाब में गंगाजल डाला जाएगा। पार्कों में व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम की सुविधा बहाल की गई है। पार्कों को सजाया गया है। लाइटिंग की सुविधा भी है।