ब्रेकिंग न्यूज़

Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह

पटना जू में जल्द चलेगी टॉय ट्रेन, खर्च होंगे करीब 10 करोड़ रुपए; मंत्री ने दिए अहम निर्देश

पटना जू में जल्द चलेगी टॉय ट्रेन, खर्च होंगे करीब 10 करोड़ रुपए; मंत्री ने दिए अहम निर्देश

09-Jun-2024 08:20 AM

By First Bihar

PATNA : केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में टॉय ट्रेन चलाने की अनुमति दे दी हैं। इसके बाद उद्यान प्रशासन ने टॉय ट्रेन की पटरी बिछाने के लिए दानापुर रेलमंडल के साथ समझौता भी कर लिया है। इसके बाद पटरी बिछाने का काम भी शुरू जल्द शुरू हो जाएगा। टॉय ट्रेन के लिए कुल 9.88 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ट्रेन की पटरी की लंबाई 3.4 किलोमीटर लंबी होगी।


दरअसल, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रेम कुमार ने  बताया कि संजय गांधी जैविक उद्यान के पांच वर्षीय विजन डाक्यूमेंट (2024-25) का विमोचन उद्यान में करने के दौरान दी। उन्होंने कहा कि संजयगांधी जैविक उद्यान में जुलाई माह के अंत तक दर्शकों को सात तरह के फाउंटेन देखने को मिलेगा। पटना जू को देश का पहला सर्वश्रेष्ठ जू बनाते हुए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का लक्ष्य रखकर कार्य किया जा रहा है। वर्तमान समय में देश में चौथे स्थान पर है।


वहीं, मंत्री प्रेम कुमार नेचिड़ियाघर का निरीक्षण किए। जिराफ केज में गए और जिराफ को केला और पत्ता खिलाए। छोटी बिल्ली केज के निमर्सध कार्यो को देखने के दौरान कहा कि जून माह के अंत तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। मंत्री पक्षी केज में पहुंचे। उन्हें पानी के फव्वारा देकर ठंड का माहौल बनाया जा रहा है। प्राकृतिक माहौल देखकर प्रसन्न हो गए। सांप घर में लगे एसी देखे। चिकित्सक डा. समरेंद्र बहादुर सिंह ने मंत्री को बताया कि किस तरह से लू से बचाव की तैयारी की गई है। उद्यान निदेशक सत्यजीत कुमार ने चिड़ियाघर के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


उधर, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रेम कुमार शाम में राजधानी वाटिका के तालाब में शिकारा पर सवार होकर नौकायन किया। नौकायन के दौरान तालाब में हंस देखकर प्रसन्न हो गए। नौकायन कर रहे शहरवासियों से बात किए। मंत्री ने नौकायन करने के बाद कहा कि इसपर आनंद आ गया। राजधानीवाटका कि खूबसूरती देकर काफी प्रसन्न हो गए। मंत्री के साथ पार्क प्रमंडली के डीएफओ सुबोध कुमार गुप्ता और पटना वन प्रमंडल के डीएफओ गौरव ओझा मौजूद थे।