बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
07-Mar-2020 11:25 AM
PATNA : पटना यूनिवर्सिटी में होली मिलन समारोह के दौरान एक शिक्षिका के साथ सरेआम छेड़खानी का मामला सामने आया है. शुक्रवार को पटना यूनिवर्सिटी के सोशियोलॉजी विभाग में होली मिलन के दौरान शिक्षिका के साथ छेड़खानी की घटना को लेकर जमकर बवाल हुआ.
खबर के मुताबिक वाणिज्य महाविद्यालय की छत पर विभाग के होली मिलन समारोह चल रहा था. तभी हॉस्टल के छात्रों के साथ 20-25 असामाजिक तत्व पहुंच गए और HOD के मना करने के बाद भी छात्राओं को गुलाल लगाने लगे और अश्लील कमेंट करने लगे. जब डॉ. स्वाति सौरभ ने इसका विरोध किया तो सभी ने उन्हें घेरकर बांस-डंडे से पीटकर घायल कर दिया. इसके बाद शिक्षिका बेसुध होकर गिर गईं और उनके सिर से खून निकलने लगा. शिक्षिका को गिरता देख सभी भाग खड़े हुए.
घटना के तुरंत बाद डॉ. आरएन शर्मा ने पीरबहोर थाने और विश्वविद्यालय प्रशासन को इसकी सूचना दी. मामले की जानकारी मिलने के आधे घंटे के बाद पुलिस पहुंची तबतक सभी भाग गए. इसकी शिकायत पीरबहोर थाने में दर्ज कराई गई है. उन्होंने बताया कि वाणिज्य महाविद्यालय में कई सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. उसके आधार पर छात्रों और असामाजिक तत्वों की पहचान कर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी.
डॉ. स्वाति सौरभ को पीएमसीएच की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर में गंभीर चोट की बात बताई गई. उसके बाद उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है.