Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह
01-Nov-2021 07:22 PM
By JITENDRA
BEGUSARAI: पटना में हुए सीरियल ब्लास्ट मामले पर एनआईए कोर्ट ने 9 दोषियों को सजा सुनाई हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया और कोर्ट को धन्यवाद कहा।
गिरिराज सिंह ने कहा कि देश को खतरा भारत में छिपे हुए गद्दारों से है। कोर्ट ने ऐसे गद्दारों को सजा देने का काम किया है। देश की करोड़ों देशभक्त कोर्ट का सम्मान कर रहे हैं। वही गिरिराज सिंह ने एक बार फिर इशारों-इशारों में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। गिरिराज सिंह ने कहा कि आज तक कोई टुकड़े टुकड़े गैंग ने पटना सीरियल ब्लास्ट की निंदा नहीं की। देश बड़ा है या गैंग।
गौरतलब है कि 27 अक्टूबर 2013 को पटना के गांधी मैदान और पटना जंक्शन पर सीरियल बम ब्लास्ट हुआ था। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई थी और 89 लोग घायल हुए थे। गांधी मैदान सीरियल ब्लास्ट केस में एनआईए कोर्ट ने 9 दोषियों को आज सजा सुनाई। पटना सीरियल ब्लास्ट केस में चार दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई तो वही 2 को उम्र कैद और दो दोषियों को 10 साल की सजा सुनाई गयी। वही एक दोषी को 7 साल की सजा सुनाई गई है।
केंद्रीय मंत्री व बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों देशभक्त कोर्ट के इस फैसले का सम्मान करते हैं। 27 अक्टूबर 2013 को जब पटना के गांधी मैदान में सिरियल ब्लास्ट हुआ उस वक्त गिरिराज सिंह मंच पर ही थे।
गिरिराज सिंह ने कहा कि जीवन में इतना बड़ा सिरियल ब्लास्ट नहीं देखा था। इस ब्लास्ट में हमने कुछ साथी खो दिए कुछ अपंग हो गये। अगर नरेंद्र मोदी उस मंच पर होते तो क्या होता क्यों कि निशाना नरेंद्र मोदी को निशाना बनाया गया था।
हमें लगता है कि हिन्दुस्तान को देश के दुश्मनों से कोई खतरा नहीं है चाहे वो कोई भी देश हो। भारत को यदि खतरा है तो भारत में छिपे हुए गद्दारों से है। इन गद्दारों ने ही ब्लास्ट किया और मैं कोर्ट को धन्यवाद देना चाहूंगा कि उन्होंने गद्दारों को सजा देने का काम किया।