ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / पटना से पांच जोड़ी फ्लाइटों का ऑपरेशन 15 जनवरी तक बंद, नया शेड्यूल...

पटना से पांच जोड़ी फ्लाइटों का ऑपरेशन 15 जनवरी तक बंद, नया शेड्यूल जारी

23-Dec-2021 09:01 AM

PATNA : विमानों पर भी ठंड का असर दिख रहा है. पटना एयरपोर्ट से फ्लाइट परिचालन का नया विंटर शिड्यूल जारी हो गया है. जिसमें से तीन जोड़ी फ्लाइटें घट गयी हैं. अब 15 जनवरी तक सिर्फ  45 जोड़ी फ्लाइट चलेंगी. हर दिन चलने वाली फ्लाइटें 43 जोड़ी होंगी और दो जोड़ी फ्लाइटें सप्ताह में कुछ दिन ही चलने वाली होंगी. नये शेड्यूल में सबसे ज्यादा 19 जोड़ी फ्लाइटें इंडिगो एयरलाइंस की रहेंगी. और गो एयर की 9 स्पाइसजेट की 10 एयर इंडिया की चार और विस्तारा की एक जोड़ी फ्लाइटों को रखा गया है. 


बता दें नये शेडयूल के मुताबिक सुबह नौ से रात 9:05 तक यहां से विमानों का परिचालन होगा. 1 से 16 नवंबर के बीच 65 जोड़ी विमानों के परिचालन की घोषणा की गयी. फर्स्ट दिसंबर को जारी सूची के अनुसार 48 जोड़ी विमानों का परिचालन हो रहा था. जो अब नयी शेड्यूल में कम हो कर केवल 45 जोड़ी रह गये हैं. जहां नये विंटर शेडयूल में दिल्ली, चेन्नई और बेंगलुरु की एक एक जोड़ी फ्लाइटें कम हुई हैं.


वहीं जानकारी के अनुसार मौसम के ख़राब होने की वजह से इंडिगो की बेंगलुरू वाली फ्लाइट अपने समय से दो घंटे 26 मिनट की देरी से पटना एयरपोर्ट पर लैंड हुई. और लगभग उतने ही देरी से उड़ी भी. बता दें इसकी वजह बेंगलुरू का खराब मौसम रही. इसके कारण से इस विमान पटना से बेंगलुरू जाने वाले यात्रियों को इसका लंबा इंतजार करना पड़ा और वे परेशान रहे. अन्य चार विमान भी देर से आये गये. लेकिन उनकी देरी एक घंटा से कम रही.