ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / पटना से दिल्ली जाने वाली 5 जोड़ी फ्लाइट रद्द, बिहार की ट्रेनों के...

पटना से दिल्ली जाने वाली 5 जोड़ी फ्लाइट रद्द, बिहार की ट्रेनों के ठहराव में भी बदलाव

09-Sep-2023 07:22 AM

By First Bihar

PATNA : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में g20 सम्मेलन को लेकर विमान एवं ट्रेन यातायात में बदलाव हुआ है। जिसका असर बिहार के यात्रियों पर भी पड़ता हुआ दिख रहा है। राजधानी पटना से दिल्ली जाने वाली 5 जोड़ी विमान को 11 सितंबर तक रद्द कर दिया गया है। इसमें एयर इंडिया और विस्तारा की फ्लाइट शामिल है।


एयर इंडिया की दिल्ली पटना दिल्ली फ्लाइट AI 415 और AI 416 को 8, 9, 10 और 11 सितंबर को रद्द किया गया है। वही 10 सितंबर को रात में जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट UK 716 भी रद्द रहेगी। 


इसके साथ ही 11 सितंबर की सुबह फ्लाइट संख्या UK 718 को भी रद्द करने की सूचना दी गई है। इन विमान के यात्रियों को विमानन कंपनी ने अपनी ओर से फ्लाइट रद्द होने की सूचना भेज दी है। हालांकि कुछ यात्रियों को विमानन कंपनियों द्वारा दूसरी फ्लाइट से भेजने की भी व्यवस्था की गई है।


वहीं, एयरपोर्ट सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो और स्पाइसजेट की विमान पूर्ण निश्चित समय से उड़ान भरते रहेंगे।  इसी तरह बिहार से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनों के ठहराव में भी बदलाव किया गया है।  बिहार से दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेनों के ठहराव में भी बदलाव किया गया है। संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस दिल्ली की जगह 9 सितंबर को आनंद विहार टर्मिनल पर रुकेगी। वहीं 9 और 10 को नई दिल्ली से खुलने वाली संपूर्ण क्रांति आनंद विहार टर्मिनल से खुलेगी।