मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा
21-Jul-2022 10:29 PM
PATNA : राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने जा रही एक फ्लइट में बम की सूचना के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि इंडिगो की फ्लाइट जो पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी उसम बम रखे जाने की सूचना मिली इसके बाद फ्लाइट को रोक लिया गया और उसकी चेकिंग जारी है।
फ्लाइट में बम होने की सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट प्रशासन हरकत में आया और आनन-फानन में सभी यात्रियों को फ्लाइट से निकाला गया है। यात्रियों को बाहर निकालने के बाद विमान की तलाशी ली गई है। साथ ही साथ एयरपोर्ट परिसर की भी सघन तलाशी ली जा रही है। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बम रखे जाने की सूचना किसने दी, लेकिन पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के ठीक पहले यह सूचना दी गई।
एयरपोर्ट पर हुई इससे घटना को लेकर जो जानकारी आई है उसके मुताबिक इंडिगो की फ्लाइट पर अपने पैरंट्स के साथ से सवार होने वाले एक युवक ने अपने पास बम होने की बात कही इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6e 2126 दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी। खबर लिखे जाने तक के पटना एयरपोर्ट पर बम निरोधक दस्ते को बुला लिया गया था और चेकिंग जारी थी।