Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
30-Oct-2020 07:32 AM
PATNA :बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर आयकर विभाग लगातार सर्च और सर्वे की कार्रवाई कर रहा है. इसी क्रम में गुरूवार को आयकर विभाग की 30 टीमों ने लाखों रुपये की टैक्स चोरी के आरोप में भागलपुर के दो ठेकेदार भाइयों ललन कुमार और सुमन कुमार के यहां एक साथ छापेमारी की. छापेमारी के दौरान टीम ने अब तक 50 लाख रुपये कैश बरामद की है. वहीं करोड़ों की बेनामी संपत्ति का भी पता चला है.
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर आयकर विभाग ने राज्य के 5 शहरों में छापेमारी की. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने सरकारी काम करने वाले ठेकेदारों और स्टोन चिप्स कारोबारियों के यहां 4 सर्च और 8 सर्वे की कार्रवाई की. जिसमें करोड़ों की नकदी, गहने और संपत्ति जब्त की गई है.
छापेमारी गुरुवार सुबह सात बजे से ही देर रात तक जारी रही. आयकर की टीम ने पटना में भी दो ठेकेदारों के ठिकाने पर सर्च किया, दोनों नल-जल योजना से जुड़े बड़े ठेकेदार हैं. इसके साथ ही पूर्णिया में भी सरकारी ठेकेदार के यहां छापेमारी की कार्रावाई की गई है. जहां है बड़ी मात्रा में कैश और ज्वेलरी बरामद की गई है. इसके साथ ही संपत्ति से जुड़े कागजात भी मिले हैं. गया में स्टोन चिप्स के व्यवसाय से जुड़े आठ लोगों के ठिकाने पर छापेमारी की है. हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है.