जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, सम्राट चौधरी बन सकते हैं बिहार के CM पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज पटना में गैस संकट दूर करने की बड़ी पहल: अपार्टमेंट्स में लगेगा PNG कैंप, सिर्फ इतने रूपये में मिलेगा कनेक्शन; देने होंगे यह दस्तावेज बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त बिहार में रेल यात्रियों से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 1 करोड़ से अधिक के सोने-चांदी के जेवर बरामद; विदेशी मुद्रा भी जब्त Bihar News: LPG सिलेंडर लदे ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट पश्चिम बंगाल चुनाव: BJP की दूसरी सूची जारी, 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान; ‘महाभारत’ की द्रौपदी रूपा गांगुली को टिकट 24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
21-May-2020 06:59 AM
PATNA : पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में सुपर साइक्लोन अम्फान ने जमकर तबाही मचाई है. ओडिशा में अम्फान ने तीन लोगों की जिंदगी भी लील ली है. वहीं पश्चिम बंगाल के कुछ इलाके तबाह हो गए हैं.
राज्य के सीएम ममता बनर्जी ने बताया कि तूफान के कारण कई इलाके तबाह हो गए. संचार बाधित हो गए हैं. स्थानीय लोगों की मदद से, प्रशासन 5 लाख निवासियों को निकालने में सफल रहा. ऐसा विनाशकारी तूफान 1737 में आया था. सीएम ने कहा कि मैं वॉर रुम में बैठी हूं. नबाना में मेरा कार्यालय हिल रहा है. ये तूफान देर रात तक जारी रहेगा. चक्रवात के कारण दक्षिण और उत्तर 24 परगना लगभग पूरी तरह से तबाह हो गए हैं. उन्होंने बताया कि उनके पास 10 से 12 लोगों की मौत की सूचना है.
वहीं चक्रवात अम्फान का असर बुधवार से ही उत्तर बिहार के सभी जिलों में भी दिखने लगा है. कई इलाकों में बादल छाए रहे, वहीं कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश भी हुई. राजधानी पटना में भी बूंदाबांदी हो रही है. मौसम विभाग ने अम्फान को लेकर बिहार में भी अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अम्फान का असर बुधवार से तीन दिनों तक उत्तर बिहार में देखने को मिलेगा. वहीं चक्रवाती तूफान का केंद्र उड़ीसा और बंगाल बना है। बिहार में पहुंचते-पहुंचते अम्फान काफी कमजोर हो जाएगा. इसके बावजूद उत्तर बिहार के सभी जिलों को अलर्ट किया गया. वैज्ञानिकों के अनुसार, अम्फान राज्य के 20 जिलों को प्रभावित करेगा. जिसमें मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, वैशाली, शेखपुरा, पटना, सहरसा, पूर्णिया, नवादा, गया, मुंगेर, मधेपुरा, किशनगंज, कटिहार, जमुई, अररिया, बांका और बेगूसराय शामिल हैं.