ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़

Home / news / पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज, किसान न्याय मार्च में पप्पू यादव के कार्यकर्ताओं...

पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज, किसान न्याय मार्च में पप्पू यादव के कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

22-Dec-2020 02:21 PM

By BADAL ROHAN

PATNA : बीते 16 दिसम्बर से जाप सुप्रीमो पप्पू यादव का कृषि कानूनों के प्रति विरोध प्रदर्शन जारी है. आज भी पप्पू यादव की जनतांत्रिक विकास पार्टी द्वारा पटना के राजभवन के लिए किसान न्याय मार्च निकाला जाना था लेकिन पटना जिला प्रशासन ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया. इतना ही नहीं जाप कार्यकर्ताओं के ऊपर प्रशासन ने लाठीचार्ज के साथ-साथ वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. 


बता दें कि प्रशासन द्वारा रोके जाने पर पप्पू यादव के कार्यकर्ता सड़क पर ही खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे थे. इतने में जब प्रदर्शन उग्र हो गया तो प्रशासन द्वारा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया. कई कार्यकर्ताओं को पुलिस घसीटते हुए ले जाती भी नजर आई. 


पटना सिटी के SDM ने कोरोना का हवाला देते हुए इस मार्च को अवैध बताया. उन्होंने कहा कि इस मार्च में कोरोना गाइडलाइन्स का उल्लंघन किया जा रहा था जिस वजह से इस मार्च को रोकना पड़ा. उन्होंने कहा कि जाप कार्यकर्ताओं के पास इस मार्च का कोई परमिशन भी नहीं था और कार्यकर्ता लगातार सड़क पर प्रदर्शन करते नजर आ रहे थे इसलिए प्रशासन ने यह कदम उठाया है.