ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / पटना पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, कल होंगे बैठक में शामिल

पटना पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, कल होंगे बैठक में शामिल

04-Dec-2020 02:36 PM

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पटना पहुंच गए हैं. वे राजेन्द्र नगर स्थित संघ कार्यालय विजय निकेतन में ठहरेंगे, जहां बिहार भाजपा के नेता उनसे मिलने जाएंगे. वे दो दिन तक राजधानी में होने वाले संघ के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. मोहन भागवत के साथ आरएसएस के सरकार्यवाह भैय्या जी जोशी और सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले भी मौजूद रहेंगे. 


बता दें कि बिहार चुनाव के ठीक बाद संघ की इस बैठक से सियासी सरगर्मी बढ़ गई है. पटना में आरएसएस की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बुलाई गई है और इसी बैठक में संघ प्रमुख भी शामिल होंगे. पटना में संघ की बैठक 5 और 6 दिसंबर को आयोजित होगी, जिसमें बिहार और झारखंड के पदाधिकारियों के साथ संघ प्रमुख चर्चा करेंगे.


कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बैठक को अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित नहीं किया गया था और संघ ने यह निर्णय लिया था कि सभी क्षेत्रों में अलग-अलग अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आयोजित की जाएगी. 5 और 6 दिसंबर को केशव विद्या मंदिर में बैठक का आयोजन किया जाएगा. इसमें संघ प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत के साथ-साथ संघ कार्यवाहक भैयाजी जोशी, संघ कार्यवाहक दत्तात्रेय पोस्ट बल्ले, अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर और क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर समेत उत्तर-पूर्व क्षेत्र झारखंड और बिहार के प्रांत टोली के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.