ब्रेकिंग न्यूज़

अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

Home / news / पटना पहुंचे गिरिराज बेगूसराय रवाना, पूछा.. नीतीश जंगलराज को किस डर से जनता...

पटना पहुंचे गिरिराज बेगूसराय रवाना, पूछा.. नीतीश जंगलराज को किस डर से जनता राज बता रहे?

14-Sep-2022 08:26 AM

PATNA : बेगूसराय में फायरिंग की घटना के बाद स्थानीय सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज वहां पहुंच रहे हैं। गिरिराज सिंह आज सुबह दिल्ली से पटना पहुंचे और बेगूसराय के लिए रवाना हो गए। पटना पहुंचने पर उन्होंने मीडिया के सामने बिहार में जंगलराज की हकीकत बताई है। सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार पता नहीं किस डर की वजह से जंगलराज को अब जनताराज बता रहे हैं। बिहार में जो कुछ हो रहा है उसके लिए सिर्फ और सिर्फ नीतीश कुमार ही जिम्मेदार है। 




इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। पीरबहोर की घटना को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि बेगूसराय में कल जो घटना हुई, उसके अपराधी भी किसी सरकारी ऑफिस में छुपकर बैठे होंगे। दुख तो तब होता है जब सरकार इस तरह की घटना के बाद भी चुप्पी साधकर बैठी रहती है। 




गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में अपराधी बेख़ौफ़ हो चुके हैं। लेकिन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरजेडी के इशारे पर चल रहे हैं। बेगूसराय की घटना को लेकर उन्होंने बड़ी बात कह दी। गिरिराज सिंह ने कहा कि हो सकता है कि इस घटना का अपराधी किसी सरकारी ऑफिस में बैठा हो। मतलब साफ़ तौर पर उन्होंने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि सरकार के लोग ही इस तरह की घटना को अंजाम देते हैं और बदले में सरकार एक्शन लेने के बजाय उन्हें संरक्षण देती है।