Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट 8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट से सैलरी और पेंशन में बड़ा बदलाव! जानिए क्या है नया अपडेट रिजल्ट आने की घड़ी नजदीक… छात्रों का इंतजार होने वाला है खत्म, जानें कब और कैसे देख पाएंगे बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम Ram Navami 2026: जानें इस साल 26 या 27 मार्च को कब मनाएं राम नवमी, पूजा मुहूर्त और विधि Dhurandhar 2 : धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट: रणवीर सिंह की फिल्म ने 6 दिनों में 919 करोड़ कमाए, बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी!
25-Sep-2024 09:49 PM
By Mayank Kumar
PATNA: पटना से सटे बिहटा से बड़ी खबर आ रही है जहां सोन नदी में चार लोग डूब गये हैं। एक की लाश बरामद की गयी है जबकि अन्य तीन की तलाश जारी है. बताया जाता है कि चारों जितिया व्रत पर स्नान करने के लिए सोन नदी के घाट पर गये थे तभी यह हादसा हो गया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पटना जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के अमनाबाद हलकोरिया चक गांव के सोन नदी घाट पर बुधवार की शाम जितिया पर्व को लेकर नहाने गए चार लोग डूब गये। एक का शव बरामद किया गया है। जबकि अन्य की तलाश जारी है। मृतक की पहचान अमनाबाद गांव के हलकोरिया चक निवासी शिवनारायण राय की पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई है जबकि अन्य की पहचान ललिता देवी ,सोनी कुमारी, तरेगनी कुमारी के रूप में हुई है।
फिलहाल तीनों की तलाश जारी है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी हुई है। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राजकुमार पांडे ने बताया कि अमनाबाद के हलकोरिया चक इलाके में जितिया पर्व को लेकर सोन नदी में नहाने गए चार लोग डूबने की सूचना मिली जहां पुलिस की टीम और स्थानीय प्रशासन की टीम के अलावा एसडीआरएफ की टीम मौके पहुंची । जहां एक शव को बार्म्डकिया गया है अन्य की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।

