बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
29-Oct-2024 10:32 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के बुद्धा कॉलोनी इलाके में एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। महिला मंदिर से पूजा कर घर लौटी थी। तभी पति से झगड़ा हो गया। गुस्साए पति ने पत्नी के सिर पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया। जिससे मौके पर ही पत्नी की मौत हो गयी। अस्पताल ले जाने से पहले ही महिला की मौत हो गयी। घटना पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र की।
घटना थाने से महज 500 मीटर दूर की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को मौके से धड़ दबोचा। उसे थाने पर लाया गया जहां पूछताछ की जा रही है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जाता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।
मृतका की बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना मंगलवार देर शाम की जब महिला पूजा करके घर लौटी थी तभी पति से कहासुनी हो गयी। मृतका की पहचान 65 वर्षीय कैलाश दास की पत्नी 55 वर्षीया राधा देवी के रूप में हुई है। महिला एक बेटी और 2 बेटों की मां थी। मृतका की बेटी अनुजा ने बताया कि उसके पिता पहले मोटर गैराज में काम करते थे।
लेकिन इधर वो काम धंधा छोड़कर घर पर ही रहते थे। अनुजा ने बताया कि घर में अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर राज झगड़ा होता था। मेरी मां मेरे साथ सोती थी इसी बात को लेकर झगड़ा होता था। वही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर कृष्ण मुरारी प्रसाद ने इसे घरेलू विवाद में हत्या का मामला बताया। उन्होंने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी पति से पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतका की बेटी से भी पूछताछ की जा रही है।