मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा, मुंगेर को 70 से अधिक योजनाओं की मिली सौगात BIHAR NEWS : बाहुबली नेता अनंत सिंह को पटना हाई कोर्ट से जमानत, इस मामले में जेल में थे कैद; मोकामा की राजनीति में हलचल तेज मानवता हुई शर्मशार! पटना में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News: घरेलू विवाद के बाद महिला ने तालाब में कूदकर दी जान, पति ने भी लगा दी छलांग; दोनों की मौत Bihar News : छात्रों के प्रदर्शन के बाद BPSC ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए कब जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, प्रेम विवाह बना मौत की वजह; पत्नी के पूर्व पति पर आरोप इंदौर की आग ने छीनी किशनगंज की छह जानें: नीतीश कुमार ने जताया गहरा दुख, राहत की घोषणा
20-Jan-2024 12:29 PM
By FIRST BIHAR
PATNA: अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहने वाले जेडीयू के विधायक गोपाल मंडल ने एक बार फिर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। पीएम मोदी को राक्षस बताने वाले भागलपुर के गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना दानव से कर दी है और कहा है कि पता नहीं कहां से टपक गए?
गोपाल मंडल ने बीजेपी को झूठी पार्टी बताते हुए कहा कि ये नरेंद्र मोदी कहा से टपक आए, हम तो नाम भी नहीं सुने थे। गुजरात में मुख्यमंत्री रहे थे, ये अड़ियल की तरह बात करते हैं। दानव की तरह डकारते हैं। जबकि नीतीश कुमार मीठे शब्दों में बयान देते हैं और वह भी बिना पढ़े। उनके सामने को आईना लगा होता है, स्क्रीन पर सब आता है और वहीं वे बोलते हैं। बढ़िया बात लिखवा दें, वो न बोलें। देश के लिए क्या किए, क्या नहीं किए सिर्फ अपना बनाने के चक्कर में लगे हैं।
वहीं नीतीश कुमार पाला बदलने की अटकलों पर जेडीयू विधायक ने कहा कि जेडीयू में कुछ नहीं होने वाला है। छोटे भाई और बड़े भाई की बात है। बड़े भाई लालू यादव, छोटे भाई नीतीश कुमार और भतीजे तेजस्वी चुंबक की तरह सट गए हैं। अगर नीतीश कुमार बीजेपी के साथ जाते हैं तो इनका राजनीतिक वजूद खत्म हो जाएगा। नीतीश मर-मिट सकते हैं लेकिन बीजेपी से हाथ नहीं मिलाएंगे। सब अफवाह फैलाई जा रही है। 24 जनवरी के बाद सीट बंटवारा भी हो जाएगा।
पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खास माने जाने वाले विधायक गोपाल मंडल ने राजनीतिक मर्यादायें तोड़ी थीं। विधायक ने पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर हमला बोलते हुए कहा था कि पता नहीं वे मुसहर हैं कि नहीं, उसका कोई गिनती है। जेडीयू के विधायक ने नीतीश कुमार को भी नसीहत दे दी थी कि अगर अब बीजेपी के साथ गये तो उनका राजनीतिक पतन हो जायेगा.