ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़

Home / news / पटना में ट्रक ने पुलिसवाले को कुचला, नो एंट्री में नहीं जाने दिया...

पटना में ट्रक ने पुलिसवाले को कुचला, नो एंट्री में नहीं जाने दिया तो ड्राइवर ने गाड़ी चढ़ा दी

23-Dec-2020 01:37 PM

By Badal

PATNA :  राजधानी पटना में एक ट्रक ड्राइवर का दुस्साहस देखने को मिला है. नो एंट्री में गाड़ी की एंट्री नहीं देने पर नाराज ट्रक ड्राइवर ने पुलिसवाले के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी. घटना के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.


घटना राजधानी पटना के अगमकुआं थाना इलाके की है, जहां एक ट्रक ड्राइवर ने पुलिसवाले को जानबूझकर कुचल दिया है. जिसके कारण ट्रैफिक पुलिसकर्मी रामनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गया है. साथी पुलिसकर्मियों ने उसे इलाज के लिए एनएमसीएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टर उसकी इलाज कर रहे हैं. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि ट्रक ड्राइवर नो एंट्री में गाड़ी ले जाने की जिद कर रहा था. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी रामनाथ यादव ने ऐसा करने से उसे रोका और नो एंट्री में गाड़ी ले जाने की अनुमति नहीं दी. जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ने उसके ऊपर गाड़ी चढ़ा दी. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ट्रक ड्राइवर इसका फ़ायदा उठाते हुए गाड़ी छोड़कर भाग निकला. 


पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. गाड़ी मालिक से बातचीत की जा रही है. ट्रक ड्राइवर की भी तलाश की जा रही है.