Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर
04-Oct-2021 09:38 AM
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में अज्ञात ट्रेन से कटकर एक वकील की मौत हो गई. घटना की जानकारी जैसे ही इलाके में फैली तो हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी जीआरपी को दी जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
घटना पटना-गया रेलखंड के तारेगना और नदवां स्टेशनों के बीच मसौढ़ी कोर्ट हॉल्ट के पास हुई. बताया जा रहा है कि सुबह-सुबह अचानक ट्रेन से गिरने के बाद कटकर 50 वर्षीय वकील की मौत हो गई. मृतक की पहचान उनके पास से मिले आधार कार्ड से पटना के रूपसपुर थाना के रामजयपाल नगर निवासी स्व रत्नेश्वर सिंह के बेटे संजय कुमार के रूप में हुई है. वे पटना सिविल कोर्ट में अधिवक्ता थे.
मामले की सूचना पाकर जीआरपी मौके पर पहुंची व शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया. मृतक के परिजनों को इस हादसे की जानकारी दे दी गई है जिसके बाद से उनके घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.