बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ?
12-Oct-2019 05:11 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: शरद यादव के बोलने से पहले ही सभागार से कार्यकर्ता बाहर निकल गए. शरद को सुनने के लिए कुछ नेता ही बचे हुए थे. शरद यादव खाली कुर्सियों को संविधान बचाने की कहानी मंच से सुना रहे थे.
सभागार से अधिक मंच पर दिखे नेता
जब शरद यादव बोल रहे थे इस दौरान सभागार में मौजूद लोगों से अधिक संख्या मंच पर बैठे महागठबंधन के नेताओं और पीछे बैठे कार्यकर्ताओं की थी.
प्रस्ताव को बर्दास्त नहीं कर पाए कार्यकर्ता
शरद के बोलने से कुछ देर पहले इस कार्यक्रम के आयोजक उपेंद्र कुशवाहा महागठबंधन का प्रस्ताव पढ़ने लगे. लेकिन इस दौरान कार्यकर्ता सभागार से बाहर निकलने लगे. कार्यकर्ताओं को देख लग रहा था कि उनको महागठबंधन के प्रस्ताव से कोई लगाव नहीं है. वह समय गवाने से बेहतर बाहर निकलना ही समझे. बता दें कि डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर पटना के बापू सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसमें तेजस्वी यादव,जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, मुकेश सहनी और शरद यादव समेत कई नेता शामिल हो रहे थे.