Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
27-Dec-2021 04:31 PM
PATNA : शीतलहरी व सर्द पछवा हवाओं से कड़कती ठंड को देखते हुए राजीव नगर, दीघा आदि जगहों पर रविवार की देर रात और सोमवार की सुबह ठंड से ठिठुरते गरीब, असहाय, निर्धन लोगों के बीच समाजसेवी विशाल सिंह ने सोए हुए लोगों के बीच पहुंचकर कंबल का वितरण किया। ठंड से कांप रहे लोगों को जब रात में अचानक कंबल मिला तो ये लोग कंबल पाकर खुश हो गये और विशाल सिंह के लोगों को धन्यवाद करते हुए भावुक हो गए।
आपको बता दें कि शीतलहर की इस रात में उनका हाल चाल देखने आए व कंबल देकर मदद करने पर वे लोग थोड़ी देर के लिए भावुक हो गये और विशाल सिंह की इस पहल की सराहना की। विशाल सिंह ने कहा कि गरीब, निर्धन और असहायों सहित फुटपाथ पर हो रहे बेसहारा लोगों के बीच सर्दी से बचाव के लिए रविवार देर रात सैंकड़ो कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि भीषण ठंड को देखते हुए कंबल वितरण निरंतर जारी रहेगा।

देर रात कंबल वितरण होता देख लोगों ने कहा कि कंबल का वितरण कर विशाल सिंह ने सर्दी से ठिठुरते गरीब असहाय के चेहरे पर मुस्कान ला दी। विशाल सिंह ने कंबल का वितरण कर खुले आसमान के नीचे रात गुजारते गरीबों को यह एहसास दिलाया कि समाज मे मानवता खत्म नहीं हुई है। मौके पर संतोषी देवी, मनोज कुमार, पीयूष सिन्हा, सूरज कुमार और अनमोल राजपूत मौजूद थे।