Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
22-Oct-2020 03:35 PM
By Mayank Kumar
PATNA : पुलिस की रिश्वतखोरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पटना पुलिस के अधिकारी पैसा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं. मामला बिहटा थाना इलाके का है. जहां बिहटा थाना में तैनात पुलिस अफसर सड़क पर घूस लेते हुए कैमरे में कैद हुए हैं. पटना पुलिस की घूसखोरी का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.
मामला पटना के बिहटा थाना का है. जहां बिहटा चौराहे पर पुलिस की वसूली का एक वीडियो सामने आया है. वायरल वीडियो में पटना पुलिस के जवान वाहन चालकों से रुपये ऐंठते हुए दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि पटना पुलिस की अवैध वसूली से आम लोग परेशान हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिकायत मिलने के बावजूद भी सीनियर अफसर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं.,जिसको लेकर आम लोग हैरान हैं.
बिहटा चौराहे से खगौल की ओर से जाने वाले रास्ते में पटना जिलाधिकारी ने पूरी तरह रोक लगा दी है. लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि पैसे लेकर गाड़ियों की एंट्री दी जा रही है. ओरलोड ट्रक हो या अन्य वाहन पुलिसवाले पैसे लेकर इन बड़ी गाड़ियों की एंट्री कराते हैं. चुनाव के समय भी जिले के वरीय अघिकारियों के आदेश की अवहेलना की जा रही है.
पटना पुलिस का वीडियो वायरल
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) October 22, 2020
वसूली करते पकड़ी गई पटना पुलिस
पटना के बिहटा थाना का मामला
बिहटा चौराहे पर पुलिस कर रही वसूली pic.twitter.com/CUuuJchYur
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल वीडियो को लेकर पटना पुलिस के सीनियर अफसरों से बातचीत हुई. इस मामले में ट्रैफिक डीएसपी ने कहा कि बिहटा चौरास्ता पर तैनात पुलिसवाले ट्रैफिक से नहीं हैं.