BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब Bihar police news : महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत: बंद बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव, नोट्स से खुल सकते हैं राज Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम
23-May-2020 10:03 AM
PATNA: पटना के मोकामा से पंचायत के तुगलकी फरमान का मामला सामने आ रहा है। रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई नाबालिग लड़की को अबार्शन कराने का फैसला सुना दिया गया। लड़की ने पंचायत के फैसले पर अमल करते हुए अबार्शन भी करवा लिया लेकिन इसके बाद रेप का आरोपी अपने वादे से मुकर गया।
मोकामा थाना क्षेत्र अवस्थित एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक दरिंदे ने रेप किया। लड़की गर्भवती हो गयी। प्राथमिकी दर्ज कराने के बजाये गांव वालों ने पंचायत का सहारा लिया। मामला जब पंचायत के लिए आया तो गांव के पंचों ने पीड़िता को गर्भपात करने का फैसला सुना दिया। पंचायत के आरोपी के परिजनों को लड़की के शादी का पूरा खर्च उठाने का निर्देश दिया है।
पंचायत के फैसले के बाद लड़की का का गर्भपात करा दिया गया लेकिन आरोपी ने लड़की के शादी का खर्च देने से इंकार कर दिया। इसके बाद दोबारा पंचायत बैठायी गयी लेकिन पंचों की बात मानने से भी आरोपी ने इंकार कर दिया। इसके बाद लड़की के परिजनों के द्वारा मोकामा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। आरोपी रणधीर राय को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।
6 महीने पहले ही इस घटना को अंजाम दिया गया है। मामले का आरोपी फरार है। मोकामा थानाध्यक्ष की माने तो आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है और बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 16 साल की लड़की के साथ घिनौनी हरकत करने वाले आरोपी को लेकर गांव में भी नाराजगी का माहौल है।