Bihar Rajya Sabha Election 2026: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर वोटिंग शुरू, 6 उम्मीदवार मैदान में, शाम तक आएंगे नतीजे BIHAR NEWS : आज जेल से बाहर आएंगे मोकामा विधायक अनंत सिंह, कोर्ट ने इस काम के लिए दी ख़ास अनुमति BIHAR NEWS : बिहार में शराब माफिया का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; जहरीली शराब कांड मामले में जांच के दौरान हुई मुठभेड़ BIHAR NEWS : बिहार में राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: विस के प्रभारी सचिव ख्याति सिंह का तबादला, चुनाव में निभा रही थी रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी जिमीदारी बिहार राज्यसभा चुनाव 2026: विधायकों का विधानसभा पहुंचना शुरू, 5 सीटों के लिए आज होगी वोटिंग, BJP सहित सभी पार्टियों की नजरें टिकीं BIHAR NEWS : 24 घंटे में काम पर लौटे वरना.., सभी CO-RO और राजस्व कर्मचारी को विजय सिन्हा का अल्टीमेटम,कहा - बंद करें दबाव की राजनीति Bihar politics : नीतीश कुमार की रणनीति, विधायकों की चाल और पांच राज्यसभा सीटों का खेल! आज उठेगा सभी रहस्य से पर्दा; प्रतिनिधि को दिखाना होगा वोट BIHAR NEWS : 'एक कुशवाहा का पुराना साथी तो दूसरा JDU से आया ...', अभी भी दो कांग्रेस विधायक ट्रेसलेस; अब तेजस्वी कैसे करेंगे किला फतह ? कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
12-Apr-2021 05:24 PM
PATNA : राजधानी पटना से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल रेलवे के एक बड़े अफसर का ऑडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने से छोटे कर्मचारियों को मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दे रहा है. इतना ही नहीं वे उन्हें धमकी भी दे रहा है. इस मामले को लेकर पीड़ित कर्मचारियों की ओर से रेलवे थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है.
मामला राजधानी पटना के राजेंद्र नगर स्थित रेलवे अधिकारी विश्राम गृह से जुड़ा है. ऑफिसर रेस्ट हाउस में काम करने वाले कर्मचारियों ने रेलवे के एक बड़े अधिकारी के खिलाफ रेल थाना में मामला दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि हाजीपुर में पोस्टेड पूर्व मध्य रेल के चीफ मेटेरियल मैनेजर रविंद्र प्रसाद के खिलाफ शिकायत की गई है.
चीफ मेटेरियल मैनेजर रविंद्र प्रसाद के ऊपर आरोप है कि वे कर्मचारियों के साथ अक्सर बुरा बर्ताव करते हैं. वे महिला कर्मियों को गलत नजर से देखते हैं. उनके ऊपर अश्लील कमेंट भी करते हैं. रेल अधिकारी रविंद्र प्रसाद का एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें वह कर्मी को गाली देते हुए सुना जा रहा है. उनके ऊपर मारपीट करने और महिला कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप लगाया गया है.
गौरतलब हो कि पूर्व मध्य रेल के चीफ मैटेरियल मैनेजर जिनकी प्रतिनियुक्ति हाजीपुर रेलवे मुख्यालय में है. रेलवे के द्वारा उन्हें रहने के लिए क्वार्टर के रूप में राजेंद्र नगर स्थित रेलवे अधिकारी विश्राम गृह में कमरा आवंटित किया गया है. पूर्व मध्य रेल के चीफ मैनेजर रविंद्र कुमार पर राजेंद्र नगर रेलवे अधिकारी आवासीय परिसर में कार्य सफाई कर्मचारी देखरेख करने वाले कर्मचारियों ने अपने ऊपर मारपीट और आरोप लगाया है. जिसको लेकर राजेंद्र नगर रेलवे पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है.
महिला कर्मचारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि अधिकारी रविन्द्र प्रसाद अश्लील कमेंट के साथ-साथ छेड़खानी भी करते हैं. कई बार वह शराब के नशे में भी आते हैं और उल्टी-सीधी बात बोलते हैं. इस पूरे मामले में रेलवे की ओर से किसी भी व्यक्ति ने अपना पक्ष नहीं रखा है. ऑडियो सामने आने के बाद कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं.